{"_id":"bbb5eb96-b94b-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"digvijay-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंसल की मुश्किल से दिग्विजय हुए परेशान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बंसल की मुश्किल से दिग्विजय हुए परेशान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 10 May 2013 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल घूस कांड में बुरी तरह से फंस चुके पवन बंसल का कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बचाव किया था। लेकिन इस मामले में सीबीआई के लगातार शिकंजा कसने से बाद दिग्विजय सिंह की परेशानियां थोड़ी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
दरअसल दिग्विजय सिंह ने अपने करीबी लोगों के लिए नई दिल्ली-इंदौर एक्सप्रेस में एक स्पेशल कोच बुक कराने के लिए पवन बंसल से बात की थी और उसके बाद पिछले सप्ताह बकायदा इसका औपचारिक आवेदन भी रेल मंत्रालय को भेजा था। उस समय तक रेल घूस कांड का पर्दाफाश नहीं हुआ था।
विज्ञापन
बंसल ने कहा था कि दिग्विजय सिंह का काम नियम-कायदों के आधार पर कॉमर्शियल बेसिस पर होगा यानि पैसा लेकर ही सुविधा दी जाएगी लेकिन, घूसकांड के बाद अब रेल अधिकारियों का रवैया बदल गया है और वे अब इसमें तमाम प्रक्रियागत खामियां निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
रेल भवन के अधिकारियों का कहना है कि दिग्विजय ने जो आवेदन दिया है, उसमें सही प्रक्रिया को नहीं अपनाया है।
घूसकांड में बंसल के फंसने के बाद रेल भवन का माहौल बहुत बदल गया है अब अधिकारी नियम-कानून को फॉलो करने पर जोर दे रहे हैं। अब, बंसल के सहयोगी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का काम किसी भी हालत में करवाने की कोशिश में लगे हैं ताकि उनको कोई परेशानी न हो और बॉस को शर्मिंदगी भी न झेलनी पड़े।