फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay criticized nitin gadkari at riding scooter without helmet

बिना हेलमेट के स्कूटर चलाकर फंसे नितिन गडकरी

Sat, 25 Oct 2014 03:35 PM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
digvijay criticized nitin gadkari at riding scooter without helmet

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर हो रही खींचतान के बीच केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक नए विवाद में घिर गए हैं। शनिवार सुबह नितिन गडकरी नागपुर स्थित आरएसएस के मुख्यालय में स्कूटर से पहुंचे। इस दौरान गडकरी ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।

विज्ञापन


इसके बाद गडकरी विरोधियों के निशाने पर आ गए। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी गडकरी के बिना हेलमेट के स्कूटर की सवारी करने पर सवाल उठाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बिना हेलमेट के सवारी कर गडकरी लोगों को क्या संदेश देना चाहते हैं।
विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा कि गडकरी ने बिना हेलमेट की स्कूटर की सवारी करके परिवहन नियम का उल्लंघन किया है। क्या यह सिर्फ उनका ही उदाहरण है या फिर एनडीए सरकार भी इसी तरह नियम तोड़ने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने पूछा कि क्या अब नागपुर के पुलिस कश्मिनर उनपर केस दर्ज करेंगे या गडकरी के खिलाफ किसी के याचिका दाखिल करने का इंतजार करेंगे?

अटकलों पर लगाया विराम

digvijay criticized nitin gadkari at riding scooter without helmet

इससे पहले महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही उठापटक पर विराम लगाते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि वह प्रदेश के नए मुख्यमंत्री नहीं बनने जा रहे।

उन्होने कहा, "मैं कभी भी मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल नहीं था। वे महाराष्ट्र की राजनीति में नहीं लौटना चाहते और दिल्ली में अपने कामकाज को लेकर खुश हैं।" गडकरी के इस बयान के बाद देवेंद्र फडनवीस के महाराष्ट्र मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ होता दिखाई दे रहा है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा, "देवेंद्र को लेकर मेरे मन में कभी कोई दुर्भाव नहीं था। देवेंद्र के पिता गंगाधर राओ मेरे राजनैतिक गुरू रहे हैं और हमारे बीच बहुत करीबी संबंध हैं।"

दिवाली के मौके पर महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष देवेंद्र फडनवीस नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान गडकरी ने कहा कि मीडिया में उनके और फडनवीस को लेकर जो कुछ कहा जा रहा है उससे वे दुखी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed