{"_id":"b13bced4-d1ff-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"digvijay-cautions-rajnath-against-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे बढ़ाने वाले हाथों को काट देते हैं मोदी: दिग्विजय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आगे बढ़ाने वाले हाथों को काट देते हैं मोदी: दिग्विजय
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से सावधान रहने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोदी हमेशा उन हाथों को काट देते हैं, जो उन्हें बढ़ाता है।
दिग्विजय ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के प्रति हमदर्दी जताई और कहा कि आडवाणी ऐसे नेता हैं, जो 1984 में दो सीटों तक सिमटी पार्टी को 182 सीटों तक लेकर आए।
अगर ऐसा इंसान मोदी के बारे में इस तरह के बड़े फैसले लेने से पहले कुछ और समय का इंतजार करने को कहता है या फिर दो कमेटियों के गठन की मांग करता है तो इसमें दिक्कत क्या थी। आखिर इतनी जल्दी क्या थी।
विज्ञापन
मोदी के बारे में सवाल किए जाने पर दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस को मोदी से कोई डर नहीं है। हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते।
उन्होंने इन दावों को भी नकार दिया कि अगले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी का सीधा मुकाबला नरेंद्र मोदी से होगा।