फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay called shivraj and ramdev, pappu and thug

'पप्पू और ठग' की जोड़ी है, शिवराज-रामदेवः दिग्गी

Mon, 15 Jul 2013 12:40 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 15 Jul 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
digvijay called shivraj and ramdev, pappu and thug

अब तक नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने अब अपने तरकश से नए शब्दबाण निकालकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और योग गुरु बाबा रामदेव पर चलाए हैं।

विज्ञापन


भोपाल में शिवराज और बाबा रामदेव की मुलाकात को दिग्विजय सिंह ने मजाकिया अंदाज में इसे 'पप्पू और ठग' की जोड़ी बताया है।

दरअसल, बाबा रामदेव इससे पहले नरेंद्र मोदी की तारीफ करते रहे हैं, जो हमेशा दिग्विजय सिंह के निशाने पर रहते हैं।

इसके अलावा बाबा रामदेव के शिवराज से भी अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं और वह कई बार उनकी तारीफ भी कर चुके हैं।

दिग्विजय ने दो साल पहले भी बाबा रामदेव को ठग बताया था। और मध्य प्रदेश की सियासत से गहरे तक जुड़े रहने वाले दिग्गी राजा शिवराज को लपेटने का भी कोई मौका नहीं चूकते।
विज्ञापन


इसके अलावा कांग्रेस महासचिव ने 'बच्चा-बच्चा राम का, राघवजी के काम का' से जुड़े अपने विवादास्पद बयान पर भी सफाई देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी भगवान राम पर नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय ने कहा, 'राम मेरे अराध्य हैं। मैं राघोगढ़ का रहने वाला हूं। मेरे घर में चार बार पूजा होती है। ऐसे में मैं भगवान राम पर टिप्पणी नहीं कर सकता।'


उनका कहना है कि इस बयान पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए चौधरी राकेश सिंह ने सियासत खेली है। इसका लेना-देना भगवान राम से नहीं है।

दरअसल, रामदेव ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात में उनकी काफी तारीफ की थी और कहा था कि ऐसा व्यक्ति करोड़ों में कोई होता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि राहुल गांधी को सोशल मीडिया में पप्पू कहा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed