फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digvijay attacks on top bjp leadership

दिग्विजय के इन तथ्यों से तिलमिलाई बीजेपी

Thu, 11 Jul 2013 11:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 11 Jul 2013 11:45 AM IST
विज्ञापन
digvijay attacks on top bjp leadership

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर तीखा हमला जारी रखा है। इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में खुफिया ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी की कथित भूमिका को लेकर अब उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को लपेटने की कोशिश की है।

विज्ञापन


उनके निशाने पर लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और नरेंद्र मोदी हैं। सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, 'सीबीआई की चार्जशीट में आईबी के स्पेशल डायरेक्टर राजेंद्र कुमार के शामिल होने का जिक्र है, जिन्होंने स्वराज कौशल (विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के पति) के साथ काम किया है और वह आईबी, चंडीगढ़ में रहे हैं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इस दौरान मोदी हिमाचल प्रदेश के महासचिव प्रभारी थे। जब आडवाणी गृह मंत्री थे, तो उन्हें आईबी, अहमदाबाद में ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछने पर कि क्या वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को कुमार से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, उन्होंने कहा, 'मैं कुछ नहीं कह रहा। मैं सिर्फ तथ्य सामने रख रहा हूं। क्या यह सच नहीं है कि कुमार स्वराज कौशल के करीबी रहे, जब वह पूर्वोत्तर में गवर्नर थे?'

दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाया, 'क्या यह सच नहीं है कि आडवाणी के तहत कुमार को आईबी, अहमदाबाद में नियुक्त किया गया? क्या यह सच नहीं कि अहमदाबाद के तत्कालीन एसीपी जी एल सिंघल ने सीबीआई को अपने बयान में कहा है कि कुमार ने फर्जी मुठभेड़ में गुजरात पुलिस की मदद की?'

कुमार का नाम भाजपा नेताओं से जोड़ने से पहले दिग्विजय सिंह ने कथित तौर पर इल्जाम लगाया था कि गुजरात पुलिस और कुमार के साथ मिलकर काम करने का लक्ष्य गुजरात के मुख्यमंत्री का रसूख बढ़ाना था।

उनके मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया, ताकि 'मोदी को उन सभी लोगों के दिमाग में हीरो बनाया जा सके और यह साबित किया जा सके कि आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों में सिर्फ मुसलमान शामिल रहते हैं।'

भाजपा ने दिग्विजय सिंह के इन आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि सिंह को खुद नहीं पता होता कि वह क्या बोल रहे हैं।


नकवी ने अमर उजाला से कहा, 'दिग्विजय सिंह के साथ बदकिस्मती यह है कि रात में उन्हें कोई सपना आता है और सुबह उठकर वह उसे बोलना शुरू कर देते हैं।

उन्होंने कहा, 'ऐसा मालूम देता है कि उन्हें भविष्य के बारे में सब कुछ पता रहता है। जो कुछ होने वाला होता है, उसका ख्वाब उन्हें पहले आ जाता है। इस मामले पर प्रतिक्रिया मांगने पर नकवी ने कहा, 'बेलगाम बकवास पर जवाब देने से कोई फायदा नहीं है।'


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed