फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Digvijay alleged, Kejriwal wanted to post in NAC

दिग्विजय का आरोप, केजरीवाल एनएसी में पद चाहते थे

Tue, 16 Oct 2012 01:10 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 16 Oct 2012 01:10 AM IST
विज्ञापन
Digvijay alleged,  Kejriwal wanted to post in NAC
कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को आड़े हाथों ले रहे अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने नया वार कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) में जगह चाहते थे और इसकी सिफारिश करने के लिए वह खुद उनसे मिले थे।
विज्ञापन


दिग्विजय के इस बयान को हालांकि केजरीवाल ने सिरे से नकारा है। केजरीवाल ने कहा है कि इस झूठ के साथ दिग्विजय सिंह के झूठों की सूची और बढ़ गई है। सलमान खुर्शीद के बचाव में उतरे दिग्विजय ने केजरीवाल पर हमले की कमान खुद थाम ली है। सोमवार को उन्होंने पहले कहा कि केजरीवाल के पीछे संघ है और वही इस मामले की पूरी रूपरेखा तैयार कर रहा है। फिर थोड़ी देर बाद उन्होंने नया आरोप लगाया कि केजरीवाल एनएसी में सदस्य के तौर पर पद चाहते थे।
विज्ञापन


मगर कांग्रेस की ओर से इनकार किए जाने के बाद उन्होंने पार्टी को बदनाम करने की ठान ली। दिग्विजय ने कहा कि केजरीवाल की ओर से इसी वजह से आरोप लगाए जा रहें है। केजरीवाल खुद को पाक साफ बता रहे हैं। वह जनता को यह भी बताएं कि वह राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में जगह क्यों चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटः
ऐसा लगता है कि केजरीवाल चाहते हैं कि जांच उनके मन मुताबिक हो और उन्हें ही जांच का जिम्मा सौंप दिया जाए। न खाता न बही, जो केजरीवाल कहें वही सही।
दिग्विजय सिंह, कांग्रेस महासचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed