फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   digging in unnao for arms not for gold

'सोना नहीं, हथियारों के लिए हो रही खुदाई'

Fri, 25 Oct 2013 08:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Oct 2013 08:39 AM IST
विज्ञापन
digging in unnao for arms not for gold

पूरा देश भले ही उन्नाव से एक हजार टन सोना मिलने का सपना पाल रहा है, मगर केंद्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच का कहना है कि भारतीय पुरातत्व विभाग सोने के लिए खुदाई नहीं कर रहा है बल्कि उन्हें 1857 के विद्रोह के दौरान उपयोग किए गए हथियारों की तलाश है।

विज्ञापन


पुरातत्व विभाग पिछले एक सप्ताह से उन्नाव के डौंडिया खेड़ा गांव में करीब डेढ़ मीटर खुदाई कर चुका है। लेकिन सोने के खजाने का पता अभी नहीं चल पाया है।

शोभन सरकार बाबा के सपने के तहत विभाग द्वारा खुदाई किए जाने के आरोप पर कटोच ने कहा कि सरकार ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वे यानी जीएसआई की रिपोर्ट के आधार पर खुदाई शुरू की। उसने भूमि के अंदर मिश्र धातु के होने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


कटोच ने कहा कि वर्तमान में सरकार पूरे देश में 148 विभिन्न जगहों में खुदाई कार्य कर रही है। आखिर लोग उन्नाव की खुदाई पर ही शोभन सरकार के सपने को लेकर टिप्पणी और आरोप क्यों लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटोच ने कहा कि लोगों को लगता है कि सरकार यहां शोभन बाबा के सपने के तहत ही खुदाई कार्य करा रही है। हमने गत 1 अक्तूबर से खुदाई शुरू कराई है। विभाग ने डौंडिया खेड़ा में 18 अक्तूबर को खुदाई शुरू की है। अब आदमी खुदाई को लेकर किसी भी तरह की धारणा बना सकता है।


डौंडिया खेड़ा में खुदाई के बाद 1000 टन सोना मिलने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा, 'खुदाई के बाद मिश्रित धातु कुछ भी हो सकती है। मैं यह नहीं कह सकती हूं कि वह धातु सोना, चांदी या इस्पात ही होगी। बंदूक या मूर्तियां भी जमीन के नीचे दबी हो सकती हैं। हम विद्रोह के हथियारों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे हथियार हमारे संग्रहालय में अभी नहीं हैं। हम 1857 के विद्रोह संबंधी वस्तुओं का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed