फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dig loshali terminate his service after board of inquiry report

पाक बोट उड़ाने का दावा करने वाले DIG बर्खास्त

Mon, 14 Dec 2015 09:01 PM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
Dig loshali terminate his service after board of inquiry report

गुजरात के पोरबंदर से 365 किलोमीटर दूर पाकिस्तानी नौका को उड़ाने का दावा करने वाले इंडियन कोस्ट गार्ड के डीआईजी बीके लोशाली पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। लोशाली पर यह कार्रवाई इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा बैठाई गई बोर्ड ऑफ इंकवायरी के बाद की गई।

विज्ञापन


बता दें कि बीते साल की अंतिम संध्या 31 दिसंबर की रात्रि भारतीय कोस्ट गार्ड ने पोरबंदर के तट पर एक पाकिस्तानी नौका का पीछा किया था, जिसमें हथियारों के भरे होने की आशंका जताई गई थी। पीछा करने के दौरान ही उसमें सवार लोगों ने विस्फोट कर नौका को उड़ा लिया था।
विज्ञापन


रक्षामंत्री मनोहर पारिकर ने भी यही दावा किया था। लेकिन उनके दावे से उलट कोस्ट गार्ड के डीआईजी बीके लोशाली ने एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया था कि कोस्ट गार्ड के जवानों ने यह नौका उनके आदेश के बाद उड़ाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के दावे से उलट लोशाली ने किया था नया दावा

Dig loshali terminate his service after board of inquiry report

इंडियन एक्सप्रेस अखबार ने उनके इस दावे का खुलासा किया था, जिसे सामने आने के बाद वह इससे पलट गए थे। हालांकि फिर इस संबंध में एक वीडियो सामने आने के बाद वह इसमें साफ कहते सुने जा रहे थे कि वह नौका में सवार लोगों को पकड़कर बिरयानी खिलाना नहीं चाहते थे इसलिए उसे उड़ाने का आदेश दिया गया।

डीआईजी का यह बयान सामने आने के बाद कोस्ट गार्ड ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जिस पर उनका कहना था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। लेकिन उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए थे।

इसी बीच लोशाली का पोरबंदर से ट्रांसफर भी कर दिया गया ‌था। अब बोर्ड ऑफ इंक्वायरी की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed