फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dig dance in faizabad viaral pics

UP: सांप्रदायिक तनाव से बेफिक्र DIG का डांस

Thu, 21 Aug 2014 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Aug 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
dig dance in faizabad viaral pics

रविवार 17 तारीख की रात एक तरफ 17 साल की छात्रा से दरिंदगी और हत्या के बाद फैजाबाद के अमानीगंज इलाके में सांप्रदायिक तनाव का माहौल था।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 63वीं वाहिनी की 35वीं वर्षगांठ के अवसर पर नवीन मंडी स्थित शिविर में आयोजित समारोह में देर रात महफिल रंगीन रही और उसमें फैजाबाद की शांति-व्यवस्था के लिए उत्तरदायी पुलिस के बड़े अधिकारी थिरकते रहे।
विज्ञापन


जब फैजाबाद रेंज के डीआईजी व पूर्व सीडीओ के नृत्य की तस्वीरें मंगलवार को सामने आईं तो राज्य और पुलिस प्रशासन को शर्मसार कर गईं। डीआईजी उस टीम के सदस्य हैं जो फैजाबाद में युवती से रेप और मर्डर केस की तहकीकात में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


(तस्वीर- नीली जींस में डीआईजी और टोपी पहने पूर्व सीडीओ)
तस्वीरें और खबर साभार- डेलीमेल

यूपी पुलिस के अफसरों का असंवेदनशील चेहरा

dig dance in faizabad viaral pics

फैजाबाद रेंज के डीआईजी नीलाभजा चौधरी और फैजाबाद के पूर्व सीडीओ अखंड प्रताप सिंह के नाचने की इन तस्वीरों ने यूपी पुलिस के अधिकारियों के असंवेदनशील चेहरे को फिर से उजागर किया है।

इस मामले में सवाल पूछे जाने पर डीआईजी और पूर्व सीडीओ जवाब देने से बचते फिरे। डीआईजी ने बस इतना कहा, 'मैं वहां सिर्फ अतिथि के तौर पर गया था। इससे ज्यादा मैं कुछ कहना नहीं चाहता।'

पूर्व सीडीओ का कहना था कि कुछ दिन पहले उनका ट्रांसफर हो चुका है और वे भी समारोह में अतिथि के तौर पर गए थे।

(तस्वीर- डांस करते एक और अफसर)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed