फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   differently abled boy prakash patel died due to cold

बीमारी के बावजूद मोदी से मिलने पहुंचा विकलांग, गेट पर तोड़ा दम

Sat, 23 Jan 2016 04:50 PM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
differently abled boy prakash patel died due to cold

दोनों पैरों से अक्षम प्रकाश पटेल (18) का व्हीलचेयर के सहारे समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का सपना पूरा न हो सका। तबीयत ठीक न होने के बावजूद वह शुक्रवार को पीएम को सुनने और उपकरण लेने डीरेका पहुंचा था।

विज्ञापन


कार्यक्रम खत्म होने के बाद डीरेका मैदान से बाहर निकलते ही प्रकाश के पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हुआ और कंदवा गेट के समीप उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मंडुवाडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रकाश की मौत की वजह ठंड लगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


रोहनिया क्षेत्र के गोविंदपुर बभनियांव के किसान राजकुमार पटेल के बेटे प्रकाश का पंजीकरण डीरेका स्थित सामाजिक अधिकारिता शिविर में व्हीलचेयर देने के लिए हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिद के चलते उसे यहां ले आया गया था

differently abled boy prakash patel died due to cold

परिवारवालों के मुताबिक उसकी तबियत पहले से खराब थी लेकिन उसकी जिद के चलते उसे यहां ले आया गया था। वह चाहता था कि आयोजन में वह जरूर शामिल हो। तय समय पर प्रकाश डीरेका पहुंचा और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद व्हीलचेयर लेकर पिता के साथ घर के लिए निकला।

इसी दौरान उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। जानकारी होते ही पिता राजकुमार उसे व्हीलचेयर से ही दवा दिलाने के लिए तेजी से बढ़े लेकिन कंदवा गेट के समीप ही प्रकाश की मौत हो गई। बता दें कि प्रकाश दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। इस बारे में जिलाधिकारी राजमणि यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed