{"_id":"5286ed84-1cb9-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"different-types-of-arrows-will-be-used-in-ramlila","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में चलेंगे पेट्रोल और सीएनजी वाले तीर ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रामलीला में चलेंगे पेट्रोल और सीएनजी वाले तीर
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 23 Oct 2012 07:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रेता युग में रावण को मारने के लिए भगवान राम को भारी मशक्कत करनी पड़ी थी, लेकिन कलियुग में रामलीला वालों ने रावण को मारने का बेहद आसान तरीका निकाल लिया है। इस साल लव-कुश रामलीला कमेटी के रावण का दहन पेट्रोल तीर से किया जाएगा, तो कुंभकरण को डीजल वाले तीर से मारा जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह मेघनाथ का वध सीएनजी के तीर से किया जाएगा। दरअसल, लव-कुश रामलीला कमेटी ने महंगाई का विरोध करने का नायाब नुस्खा चुना है। कमेटी के सदस्यों का कहना है कि डीजल, पेट्रोल और सीएनजी के दाम बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। इसका विरोध करने के लिए यह तरीका अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन