{"_id":"ab60e033f4bbd806575d758b1b269bc7","slug":"differences-in-the-congress-party-on-president-issue-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेतृत्व को लेकर आपस में भिड़ रहे कांग्रेस के दिग्गज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नेतृत्व को लेकर आपस में भिड़ रहे कांग्रेस के दिग्गज
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 07 Apr 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर पार्टी का मतभेद फिर सतह पर आ गया है।
विज्ञापन
पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने जहां सोनिया गांधी के अध्यक्ष पद पर बने रहने की वकालत की है, वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के अनुसार पीढ़ी परिवर्तन का समय आ गया है।
अंबिका सोनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक की कीमत पर दूसरे को आगे बढ़ाने का सवाल ही नहीं है। सोनिया गांधी हमारी अध्यक्ष हैं और हमें उनकी जरूरत है। कुछ दिनों में ही वे राज्यों का दौरा करेंगी, किसानों से मिलेंगी और पार्टी में नई जान फूंकती नजर आएंगी। इसे लेकर पूरी पार्टी उत्साहित है।
विज्ञापन
अंबिका सोनी पार्टी के प्रवक्ता संदीप दीक्षित के इस बयान से जुड़े सवालों को टाल गईं कि पार्टी में कुछ लोग राहुल गांधी को नहीं चाहते हैं।
वहीं दूसरी ओर दिग्विजय सिंह ने एक बयान में कहा कि पीढ़ी परिवर्तन होना ही चाहिए। यह प्रकृति का नियम है।
उन्होंने उलटे सवाल उछाल दिया कि क्या आप प्रकृति के नियम की अवहेलना करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने साफ किया कांग्रेस अध्यक्ष को ही अपना उत्तराधिकारी तय करना है। वह नेता हैं और हमेशा नेता रहेंगी।
विज्ञापन