राहुल-सोनिया में मतभेद, दिग्विजय का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के अंदर और बाहर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने को लेकर उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने स्वीकार किया है कि राहुल-सोनिया के बीच मतभेद हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने तो यहां तक कह डाला कि राहुल और सोनिया के बीच का कंफ्यूजन की वजह से कांग्रेस डूब रही है। उन्होंने हेडलाइन्स टुडे को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया, 'मैं जब भी सोनिया के पास किसी समस्या को लेकर जाता हूं तो वह कहती हैं कि राहुल से मिलो। जब राहुल को पास जाता हूं तो वह कहते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष इस समस्या का समाधान करेंगी।'
कमलनाथ ने कहा कि राहुल गांधी को अब कांग्रेस को संभालने की पूरी जिम्मेदारी दे देनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि फुल पावर नहीं होने की वजह से राहुल काम नहीं कर पा रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष बनने की राहुल की योग्यता पर कमलनाथ ने कहा कि जब तक किसी को पूरी जिम्मेदारी न दे दी जाय, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। एक बार राहुल यह काम संभाल लें तो उनको खुद ब खुद पता चल जाएगा कि वह इस चुनौती के लायक हैं या नहीं।
राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने के बाद सियासी हलकों में यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मतभेदों की वजह से वह संसद सत्र छोड़ गायब हुए हैं। बजट सत्र के बीच छुट्टी पर चले जाने को लेकर कांग्रेस विपक्षी दलों के हमले भी झेल रही है।
राहुल-सोनिया के बीच मतभेद को दिग्विजय ने स्वीकारा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी राहुल-सोनिया के बीच मतभेद की बात को दबी जुबान से स्वीकार तो किया लेकिन सियासत से राहुल के भागने के कयासों का खंडन किया।
दिग्विजय ने भी राहुल का पक्ष लेते हुए कहा कि कुछ स्वार्थी नेताओं के विरोध की वजह से कांग्रेस उपाध्यक्ष पार्टी के अंदर अपने विचारों पर काम नहीं कर पा रहे हैं। उन नेताओं को लगता है कि राहुल के विचारों पर अमल से उनकी ताकत घट जाएगी।
हेडलाइन्स टुडे से बातचीत में दिग्विजय ने राहुल-सोनिया के बीच मतभेद को स्वीकारते हुए कहा कि दोनों अलग-अलग पीढ़ी के लोग हैं। पीढ़ियों के माइंड सेट भिन्न होने से दोनों के बीच मतभेद होने स्वाभाविक हैं।