{"_id":"551a7b241d6150110215b0707acd3962","slug":"differences-between-chidambaram-and-anand-sharma-in-cabinet-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट बैठक में भिड़े चिदंबरम और आनंद शर्मा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैबिनेट बैठक में भिड़े चिदंबरम और आनंद शर्मा
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Nov 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसियान देशों के साथ सेवाओं और निवेश के क्षेत्र में मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर हस्ताक्षर करने के मसले को लेकर कैबिनेट की बैठक में दो केंद्रीय मंत्री आपस में ही भिड़ गए।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर वित्त मंत्री पी चिदंबरम और वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए।
सूत्रों का कहना है कि चिदंबरम का मानना है कि आसियान के साथ एफटीए को लेकर शर्मा को वित्त मंत्रालय से चर्चा करनी चाहिए थी। वहीं दूसरी ओर शर्मा का कहना है कि वित्त मंत्रालय के साथ इस संदर्भ में बैठक हुई है।
विज्ञापन
समझा जा रहा है कि चिदंबरम ने अपना पक्ष सही साबित करने के लिए कैबिनेट में बैठक के मिनट्स भी पेश किए। साथ ही कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने भी इस मसले पर चिदंबरम का पक्ष लिया।
विज्ञापन
इस समझौते पर बाली में अगले महीने होने वाले डब्ल्यूटीओ सदस्यों की 9वीं मंत्रिस्तरीय कांफ्रेंस में हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। समझौते से 10 सदस्यीय आसियान देशों जैसे सिंगापुर, मलयेशिया और इंडोनेशिया में भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए काम करने के अवसर बढ़ेंगे और निवेश की सुविधा भी मिलेगी।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें।)