फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Priyanka Chopra's Statement on Sex racket Operations from Her Property

सेक्स रैकेट पर पहली बार बोलीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

Mon, 01 Dec 2014 03:59 PM IST
Updated Mon, 01 Dec 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra's Statement on Sex racket Operations from Her Property

चंद दिन पहले मुंबई पुलिस ने छापा मारकर एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। ये सेक्स रैकेट जिस जगह चल रहा था उसका मालिकाना हक अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पास है।

विज्ञापन


एक स्पा सेंटर की आड़ में इस सेक्स रैकेट को संचालित किया जा रहा था। प्रियंका चोपड़ा ने स्पा सेंटर चलाने वाले को ये जगह लीज पर दी हुई थी।

ये खबर सामने आते ही मानो हंगामा हो गया और तमाम तरह की चर्चाएं की जाने लगीं। अखबारों में खबर छपने के बाद इंडस्ट्री प्रियंका के समर्थन में आ खड़ी हुई।

प्रियंका ने इस मामले में किराएदार को कानूनी नोटिस भेजा और अपनी प्रॉपर्टी खाली करने को कहा। अब पहली बार इस मुद्दे पर प्रियंका ने अपनी बात रखी है। उन्होंने क्या कहा पढ़िए अगली स्लाइड में।

विज्ञापन

मुझे कुछ नहीं पता था: प्रियंका

Priyanka Chopra's Statement on Sex racket Operations from Her Property

प्रियंका ने कहा है कि,"ये खबर बहुत चौंकाने वाली और थोड़ा परेशान करने वाली भी थी। आप अक्सर अरनी प्रॉपर्टी किराए पर देते हैं और आपको पता नहीं होता कि जिसको आपने प्रॉपर्टी दी है वह वहां क्या कर रहा है।"

उन्होंने कहा कि,"इसी तरह मुझे भी नहीं पता था कि वहां क्या हो रहा है। मैंने सिर्फ उसे किराए पर दिया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इससे अधिक मैं इसके बारे में नहीं जानती।"

32 साल की प्रियंका ने कहा कि,"हमने लीगल नोटिस भेज दिया था और प्रॉपर्टी खाली करने के लिए कह दिया था। फिलहाल इस मामले की जांच हो रही है और इसमें सहयोग के लिए जैसा पुलिस कहेगी हम वैसा करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed