फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dibrugarh rajdhani express derails in chhapra

राजधानी एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 की मौत

Wed, 25 Jun 2014 09:19 PM IST
Updated Wed, 25 Jun 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
dibrugarh rajdhani express derails in chhapra

दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस बड़े हादसे का शिकार हुई है। बिहार में छपरा जिले के पास राजधानी एक्सप्रेस की 12 बोगियां पटरी से उतर गई। यह ट्रेन दिल्ली से असम के डिब्रूगढ़ जा रही थी।

विज्ञापन


हादसे में 4 यात्रियों की मौत की खबर है। जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा मंगलवार देर रात करीब 2:15 बजे हुआ।

हादसे में ट्रेन की बी-2 बोगी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन का इंतजाम कर यात्रियों को गुवाहाटी रवाना किया।

विज्ञापन

हादसे के पीछे हो सकती है साजिश: रेल मंत्री

dibrugarh rajdhani express derails in chhapra

रेल मंत्री सदानंद गौड़ा ने कहा कि हादसे के पीछे बिहार के मोतिहारी में पटरी से उतरी मालगाड़ी भी एक वजह हो सकती है, लेकिन नक्सली साजिश से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि अभी तक दुर्घटना के सही कारणों के बारे में पता नहीं चला है। क्षेत्र में माओवादियों ने बंद का ऐलान किया हुआ था। रेल मंत्री छपरा के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

रेल मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से मृतकों को 2 लाख रुपए, गंभीर रूप से जख्मी या‌त्रियों को 1 लाख रुपए और सामान्य रूप से घायल लोगों को 20 हजार रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

नक्सली साजिश का कोई सुराग नहीं मिला: छपरा एसपी

dibrugarh rajdhani express derails in chhapra

वहीं, छपरा के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि घायलों में किसी की भी हालत चिंताजनक नहीं है।

उन्होंने कहा कि घटनास्‍थल पर ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे कहा जाए कि इस घटना के पीछे नक्सलियों का हाथ है।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा ‌कि हम उम्मीद करते हैं कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल मंत्री जरूरी और सख्त कदम उठाएंगे।

विज्ञापन

'सरकार की बड़ी लापरवाही का परिणाम है हादसा'

dibrugarh rajdhani express derails in chhapra

वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जब नक्सलियों ने काफी पहले से बंद का ऐलान किया हुआ था तो सरकार ने सुरक्षा के लिए जरूरी कदम क्यों नहीं उठाए।

उन्होंने कहा कि यह सरकार की ओर से बड़ी लापरवाही का परिणाम है। सरकार अभी तक अपनी जीत का जश्न मनाने में व्यस्‍त है।

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के घटनास्‍थल पर पहुंचने के सवाल पर लालू ने कहा कि रूड़ी सिर्फ अपनी सरकार की तारीफ करना जानते हैं। उन्हें जमीनी हकीकत की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed