फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dhoti clad judge stopped from entering in club

धोती पहने जज को क्लब में जाने से रोका

Mon, 14 Jul 2014 01:30 AM IST
एजेंसी/चेन्नई
एजेंसी/चेन्नई Updated Mon, 14 Jul 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
dhoti clad judge stopped from entering in club

मद्रास हाईकोर्ट के एक जज को पारंपरिक परिधान धोती में एक क्लब में प्रवेश नहीं दिए जाने की घटना पर विवाद गहरा गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई की तरफ से रविवार को घटना पर अफसोस जताने के बाद डीएमके ने भी इस घटना की निंदा की है। वहीं माकपा ने कहा है कि वह इस मुद्दे को तमिलनाडु विधानसभा के सोमवार से शुरू हो रहे सत्र में उठाएगी।

डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि और तमिलनाडु कांग्रेस समिति के अध्यक्ष बीएस ज्ञानदेशिकन ने सरकार से सार्वजनिक समारोह में किसी भी तरह के ड्रेस कोड को खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञानदेशिकन ने कहा कि अहम यह नहीं कि वहां धोती पहनकर कौन गया था लेकिन राज्य में धोती पहनकर क्लब में जाने से रोकने का नियम अस्वीकार्य है। इसके अलावा पीएमके के संस्थापक एस रामदास ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने के इस तरह के नियमों को समाप्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मद्रास हाईकोर्ट के जज जस्टिस डी हरिपरंतमन को हाल ही में तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के क्लब में सिर्फ इसलिए नहीं जाने दिया गया क्योंकि उन्होंने धोती पहनी थी। जज ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि अगर ड्रेस कोड है भी तो यह उन लोगों पर जबरदस्ती लागू नहीं करना चाहिए जो इसके सदस्य नहीं हैं। उन्होंने इस तरह के नियमों को खत्म करने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed