फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   dharmendra pradhan request to surrender LPG subsidies

VIP को फोन कर कह रहे मंत्री, सब्सिडी सिलेंडर छोड़ो ना!

Sun, 11 Jan 2015 08:21 AM IST
Updated Sun, 11 Jan 2015 08:21 AM IST
विज्ञापन
dharmendra pradhan request to surrender LPG subsidies

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने रसूखदार लोगों में बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर लेने की आदत को बढ़ावा देने के लिए अनूठी पहल शुरू की है। वह खुद फोन कर ऐसे लोगों से बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर खरीदने की गुजारिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


सिर्फ जरूरतमंद लोगों तक ही सब्सिडी वाला सिलेंडर पहुंचाने के कदम के तहत प्रधान ने पेट्रोलियम मंत्री बनने के बाद ही सब्सिडी वाला अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिया था। उसके बाद से वह लगातार बाजार मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


प्रधान के आग्रह पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना छोड़ दिया है। अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने भी स्वैच्छिक तरीके से बाजार मूल्य पर सिलेंडर लेना शुरू कर दिया है। ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर के जरिए ऐसा ही कदम उठाने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रसूखदारों से बिना सब्सिडी का सिलेंडर लेने की गुजारिश

dharmendra pradhan request to surrender LPG subsidies

बहुत से राजनेता और नौकरशाह भी सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करना बंद कर चुके हैं। बकौल प्रधान, मैं निजी तौर पर हर रोज रसूखदार लोगों को फोन कर उनसे बाजार मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर खरीदने की गुजारिश कर रहा हूं।

प्रधान ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी फोन कर अपना सब्सिडी वाला एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करने को कहा है। इस वक्त उपभोक्ताओं को साल में 14.2 किलो के 12 और पांच किलो के 34 सब्सिडी वाले सिलेंडर लेने का अधिकार है।

इस संबंध में धर्मेन्द्र प्रधान का कहना है कि मेरा मानना है कि धनी और रसूखदार लोग बाजार मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर खरीदने में आर्थिक रूप से सक्षम हैं। उन्हें स्वैच्छिक तौर पर सब्सिडी वाला कनेक्शन सरेंडर कर देना चाहिए। मैं हर रोज फोन कर ऐसे लोगों से बाजार कीमत पर एलपीजी सिलेंडर खरीदने की गुजारिश कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed