{"_id":"4aa50966-c7c7-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"dgca-drafts-rules-to-allow-pilot-take-short-nap-on-long-flight","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान के दौरान भी 'सो' सकेंगे पायलट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
उड़ान के दौरान भी 'सो' सकेंगे पायलट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 29 May 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ान के दौरान पायलट विमान के कॉकपिट में खूब सो सकेंगे। यह सुनकर आप भले हैरान हों, लेकिन कुछ खास परिस्थितियों में पायलटों को यह छूट मिलने जा रही है।
विज्ञापन
इसके तहत लंबी दूरी की उड़ान के दौरान थकान होने पर पायलट 40 मिनट की ‘झपकी’ ले सकेंगे। तब उनके साथी पायलट को विमान का पूरा नियंत्रण संभालना होगा।
दुनिया के कई प्रमुख देशों में ऐसे चलन को देखते हुए अब नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने भी ऐसे नियमों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।
नए नियमों के तहत तीन घंटे या उससे ज्यादा के हवाई सफर में विमान के पूरी तरह से उड़ान भर लेने के बाद और लैंडिंग से तीस मिनट पहले तक एक पायलट को थोड़ी देर के लिए झपकी लेने की छूट मिल जाएगी। उस दौरान दूसरा पायलट विमान को पूरी तरह अपने नियंत्रण में रखेगा।
विज्ञापन
हालांकि यह ‘नियंत्रित आराम’ चालीस मिनट से ज्यादा नहीं होगा। इस आराम के लिए कैप्टन की अनुमति जरूरी होगी। साथ ही मौसम भी बिल्कुल साफ होना चाहिए।
कई पायलट यूनियन फ्लाइट ड्यूटी समयसीमा में बदलाव की मांग कर रही थीं, जिसके बाद ये नियम बनाए गए हैं, जिससे पायलट थकान से निजात पा सकें और उन्हें पर्याप्त आराम मिल सके। थकान नहीं रहने से पायलट उड़ान के दौरान सतर्क रह सकेंगे।
विज्ञापन
दुनिया के कई देशों में पायलटों के लिए इस तरह की सुविधा काफी पहले से ही है। कई देशों में ‘नियंत्रित आराम’ करने की यह व्यवस्था 1992 में आए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक अध्ययन के बाद शुरू की गई थी।
उस अध्ययन में कहा गया था कि लंबी उड़ान के दौरान अगर पायलट को 45 मिनट या उससे कुछ कम वक्त आराम करने को मिल जाए तो वह विमान बेहद सतर्कता से उड़ा सकता है।
अमेरिका और यूरोप समेत कई देशों में यही व्यवस्था लागू है। लेकिन केबिन क्रू के सदस्यों को सोने की इजाजत नहीं है।