{"_id":"5fecab771a9d16c115926573a1e4631d","slug":"devyani-khobragade-transfer-in-un-head-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवयानी को अमेरिकी दूतावास से हटाया गया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
देवयानी को अमेरिकी दूतावास से हटाया गया
एजेंसी/दिल्ली
Updated Thu, 19 Dec 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीजा जालसाजी मामले में अमेरिका में पुलिस के दुर्व्यवहार की शिकार भारतीय उप महावाणिज्य दूत देवयानी खोबरगड़े का तबादला न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारतीय स्थायी मिशन में कर दिया गया है ताकि उन्हें पूर्ण राजनयिक सुरक्षा मिल सके।
विज्ञापन
पिछले गुरुवार को घरेलू सहायक संगीता रिचर्ड के वीजा में जालसाजी के मामलें में गिरफ्तार देवयानी खोबरगड़े को मैनहट्टन की अदालत ने कल ढाई लाख डॉलर के मुचलके पर जमानत दे दी है।
विज्ञापन
भारत में नाराजगी
भारत में उनकी गिरफ्तारी और पुलिस के बर्ताव को लेकर गहरी नाराजगी जताई जा रही है। इस प्रकरण के बाद कहा जा रहा है कि अब देश में अमेरिकी राजनयिकों दूतावास एवं मिशनों को उतनी ही सुविधाएं दी जाएंगी, जितनी भारतीय राजनयिकों दूतावास और मिशनों को अमेरिका में मिलती है।
विज्ञापन
इसे बदले की बजाय समान व्यवहार के सिद्धांत पर आधारित कार्रवाई माना जा रहा है।
भारत में संगीता रिचर्ड के वीजा मामले और खोबरगड़े की गिरफ्तारी के पीछे अमेरिकी एजेंसियों की संदिग्ध भूमिका को लेकर भी शक की सुई घूम रही है।