{"_id":"6244abe6-6d02-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"devotee-of-asaram-s-suspicious-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के शिष्य की संदिग्ध मौत, गहराया विवाद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम के शिष्य की संदिग्ध मौत, गहराया विवाद
जबलपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 02 Feb 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में रहने वाले आध्यात्मिक गुरु आसाराम बापू का विवादों से नाता छूटता नजर नहीं आ रहा है। बापू के कार्यक्रम के दौरान उनके एक करीबी शिष्य की मौत से एक नया विवाद पैदा हो गया है।
विज्ञापन
मृतक के परिवार का आरोप है कि उसे जहर देकर मारा गया है क्योंकि वो आसाराम बापू को नकली दवा बनाने वाले कुछ लोगों का नाम बताने वाला था। फिलहाल पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जबलपुर के गौर इलाके का निवासी 21 साल का राहुल पचौरी आसाराम बापू का सबसे करीबी शिष्य था। कल्याणिका में वह बापू का प्रवचन कार्यक्रम सुनने गया था। सूत्रों के अनुसार, आसाराम ने जाने से पहले राहुल पचौरी से करीब एक घंटे बंद कमरे में चर्चा की थी।
विज्ञापन
पिता का आरोप, बापू ने पिलाया था घोल
राहुल के पिता डीके पचौरी का आरोप है कि रामपुर स्थित कल्याणिका परिसर में बापू ने जाने से पहले उससे अकेले में बात की और उसे एक घोल भी पिलाया। जिसके बाद उसे उल्टियां होने लगी। वहां से निकलकर राहुल ने अपने पड़ोसी को फोन कर कहा था कि आप लोग आ जाओ, मैं बताऊंगा किसने जहर दिया है। फिर वह बेहोश हो गया और सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई।