दीप्ति अपहरण केसः किताब लिखेगा किडनैपर देवेंद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म डर के शाहरुख खान की भूमिका से प्रभावित होकर स्नैपडील की आईटी इंजीनियर गाजियाबाद निवासी दीप्ति सरना का अपहरण करने वाला देवेंद्र कुमार अब अपनी एक तरफा प्रेम कहानी पर किताब लिखना चाहता है।
देवेंद्र ने जेल पुलिस को बताया कि वह दीप्ति के लिए यह किताब लिख कर अपने प्यार को बयां करना चाहता है। देवेंद्र फिलहाल दीप्ति सरना अपहरण केस में डासना जेल में बंद है।
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक जेल प्रशासन सूत्रों के हवाले से खबर है कि देवेंद्र कुमार इन दिनों जेल में हिटलर की आत्मकथा ‘मीन काम्फ’ पढ़ रहा है।
पुलिस ने बताया था कि देवेंद्र कुमार हिटलर और चंगेज खान को आदर्श मानता है। पहले भी कुछ आपराधिक मामलों में वह जेल में बंद था तो उस दौरान भी वह हिटलर की आत्मकथा ही पढ़ता था।
पढ़ने को मांगी अरुंधति रॉय की गॉड ऑफ स्माल थिंग्स
जेल सुपरिटेंडेंट एसपी यादव ने बताया कि देवेंद्र जेल में आराम से रह रहा है। देवेंद्र अपने अन्य साथी कैदियों के साथ अच्छे से घुल-मिल गया है।
एसपी यादव ने बताया कि देवेंद्र ने अपने साथी कैदियों से बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी प्रेम कहानी लिखना चाहता है। उसने यह भी बताया कि वह शाहरुख खान की डर फिल्म से काफी प्रभावति है।जेल सूत्रों के मुताबिक देवेंद्र ने डासना जेल प्रशासन से अरूदंत्ति रॉय का प्रसिद्घ उपन्यास 'द गॉड ऑफ स्माल थिंग्स' मांगी है।
गौरतलब है कि देवेंद्र कुमार ने दीप्ति सरना का लगातार एक साल तक पीछा किया और बाद में उसका फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया। देवेंद्र ने पहली बार दीप्ति को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर देखा था।
बता दें कि मूलरूप से देवेंद्र कुमार हरियाणा के कामी गांव का रहना वाला है। उस पर 32 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।वह मूलत: हरियाणा के कामी गांव का रहने वाला है।