फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Devendra Fadnavis Told Police Not to Salute him

महाराष्ट्र के सीएम ने पुलिस से कहा मत किया करो सैल्यूट, जानें क्यों

Mon, 11 May 2015 04:06 PM IST
Updated Mon, 11 May 2015 04:06 PM IST
विज्ञापन
Devendra Fadnavis Told Police Not to Salute him

पणजी में हो रहे एक वुमेन इकोनॉमिक फोरम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बोले कि उन्होंने पुलिस फोर्स से कहा है कि वे बार-बार उन्हें सैल्यूट न किया करें।

विज्ञापन


दरअसल, फडणवीस चाहते हैं कि वीवीआईपी कल्चर को खत्म किया जाए, इसलिए उन्होंने पुलिस फोर्स से ये बात कही है। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने साथ चलने वाली कारों के काफिले को भी कम करना चाहते हैं।
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि जब तक उन्हें किसी संवेदनशील क्षेत्र में न जाना हो, तब तक उनके साथ 5 कारों के काफिले के बजाए, सिर्फ दो कारें ही चलें।

क्या बोले फडणवीस

Devendra Fadnavis Told Police Not to Salute him

फडणवीस ने कहा- मैं वीवीआईपी कल्चर में भरोसा नहीं करता हूं, जिसे ब्रिटिश शासन के दौरान शुरू किया गया था। इसे सिर्फ इसलिए लाया गया था, क्योंकि ब्रिटिश खुद को सबसे ऊपर दिखाना चाहते थे और देश पर शासन करना चाहते थे।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वे बोले- अब भारत एक आजाद देश है। आज के समय में अधिक गाड़ियों का काफिला लेकर चलना सही नहीं है। उन्होंने अधिक सिक्योरिटी साथ रखने को भी गलत कहा।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों या फिर प्रोटोकॉल के समय सिक्योरिटी लेना सही है, लेकिन हर वक्त नहीं। वे बोले कि उन्हें सुरक्षा कारणों के चलते जेड प्लस सुरक्षा के तहत 15 कारों का काफिला मिला था, जिसे उन्होंने कम करके 5 कर दिया था और अब जल्द ही दो कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed