{"_id":"29a0eca36c3c54d72e0c42fc1ba14f6a","slug":"devendra-fadnavis-give-offer-to-shiv-sena-for-join-government-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में शामिल हो सकती है शिवसेना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा सरकार में शामिल हो सकती है शिवसेना
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 28 Nov 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के तलाक के बाद एक बार फिर जोड़ी बनाने की कोशिश तेज हो गई है।
विज्ञापन
भाजपा ने शिवसेना से बातचीत के लिए सहकारिता मंत्री चंद्रकांत पाटिल और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को वार्ताकार नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दो दिन पहले खुद शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की थी।
समझा जा रहा है कि सरकार में शामिल होने को लेकर भाजपा-शिवसेना के बीच अंदरखाने सहमति बन चुकी है। अब सत्ता में सहभागिता के फार्मूले को अंतिम रूप देना शेष रह गया है।
विज्ञापन
दो दिसंबर को फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार होने की चर्चा है। इसके चलते भाजपा सरकार में शिवसेना के शामिल होने को लेकर तरह-तरह की अटकलें पहले ही लगाई जाने लगी थी, बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने खुद इन अटकलों को विराम दे दिया।
विज्ञापन
फडणवीस ने बृहस्पतिवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार में शिवसेना को शामिल करने को लेकर जारी बातचीत का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से शिवसेना के साथ नए सिरे से बातचीत शुरू की जाएगी।
भाजपा ने बातचीत के लिए सहकारिता मंत्री चंद्रकांत पाटिल और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नियुक्त किया है। शिवसेना हमारी 25 साल पुरानी साथी है और भाजपा नीत एनडीए सरकार में शामिल है, इसलिए मेरी इच्छा है कि शिवसेना प्रदेश की सरकार में भी शामिल हो।
इस मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष के नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि भाजपा की मानसिकता शिवसेना को सरकार में शामिल करने की है लेकिन फिलहाल हम विपक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।