{"_id":"c7c67882-d977-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"destruction-in-uttrakhand-due-to-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो देखें: उत्तराखंड में तबाही का दिल दहलाने वाला मंजर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
वीडियो देखें: उत्तराखंड में तबाही का दिल दहलाने वाला मंजर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Jun 2013 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत ने जमकर तबाही मचाई। सैकड़ों जानें चली गईं। नदियां कुछ शांत हुईं हैं लेकिन जख्म अब भी हरे हैं।
विज्ञापन
ये वीडियो देखकर आप अंदाज लगा सकेंगे कितना खौफनाक था वो मंजर।
तिनके की तरह बहा मंदिर
उत्तराखंड में आई बाढ़ में नदी किनारे बना एक मंदिर पानी के तेज बहाव में तिनके की तरह बह गया है। गिजिंग्लेटेकब्लॉग के इस वीडियो में देखें लहरों की भयावहता।
गंगा मैया में समाए शिव
ऋषिकेश में गंगा में आई बाढ़ में शिवजी की 12 फीट ऊंची सैकड़ों टन वजनी मूर्ति धीरे-धीरे डूब रही है। पानी शिवजी के गले तक आ गया है। यह मूर्ति अब गंगा में बह चुकी है। पहाड़ी वीडियो मिक्स के इस वीडियो में देखें लहरों का कहर।
विज्ञापन
पहाड़ से गिरता ट्रक
सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक बचाने की लाख कोशिशों के बाद भी पहाड़ से नीचे गिर गया। पहाड़ी वीडियो मिक्स के वीडियो में देखें भूस्खलन का ये खौफनाक मंजर।
खिलौने की तरह बिखर गया मकान
भागीरथी के किनारे बना एक मकान खिलौने की तरह बिखरकर नदी में समा गया। देखें टेलीग्राफ टीवी का ये वीडियो।
मौत का सामना करते लोग
भागीरथी की धारा के साथ सटकर बना एक घर डूबने के कगार पर है। इस घर में लोग फंसे हुए हैं और मदद की गुहार कर रहे हैं। देखें इंडिया न्यूज का ये वीडियो।
मौत का सैलाब
पहाड़ी वीडियो मिक्स के इस वीडियो में बाढ़ के दौरान बांध का गेट खोल देने से पूरे वेग से बहता हुआ पानी।
उफान पर गंगा
धार्मिक नगरी हरिद्वार में किस तरह बढ़ रहा है जलस्तर।