फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   destination alert on mobile.

रेलवे ने दी खास सौगात, जानिए पाने का तरीका

Sat, 28 Mar 2015 01:21 PM IST
Updated Sat, 28 Mar 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
destination alert on mobile.

अगर आप ट्रेन में बैठे हैं और रात में इसलिए जागना पड़ रहा है कि सोने पर कहीं मंजिल निकल न जाए तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


रेलवे ने ‘डेस्टिनेशन अलर्ट’ जारी किया है, जिसके तहत यात्रियों को उनकी मंजिल आने से पहले ही उठाया जाएगा।

139 नंबर पर एसएमएस करने के बाद मोबाइल उस वक्त तक बजता रहेगा, जब तब यात्री उसे रिसीव न कर लें।

कैसे लें इस सुविधा का लाभ

destination alert on mobile.

ट्रेन में बैठे यात्रियों को इस सेवा का लाभ लेने के लिए 139 नंबर का इस्तेमाल करना होगा। आपको पहले डेस्टिनेशन अलर्ट लिखना होगा। स्पेस देने के बाद पीएनआर नंबर लिखकर इसे 139 नंबर पर एसएमएस कर दीजिए। यह सुविधा एक्टिवेट हो जाएगी। इसके बाद जैसे ही आपका गंतव्य आएगा, मोबाइल बजने लगेगा। मोबाइल उस वक्त तक बजता रहेगा, जब तक इसे रिसीव न कर लिया जाए। दूसरा तरीका और भी आसान है। आप सीधे 139 नंबर पर काल कीजिए।

दूसरी तरफ से आपको सात नंबर दबाने की आवाज सुनने को मिलेगी। सात नंबर दबाने के बाद आपसे पीएनआर नंबर बताने को कहा जाएगा। पीएनआर नंबर डालने के बाद ही मोबाइल एक्टिवेट हो जाएग। इसके बाद आप को कुछ करने की जरूरत नहीं है। आपका अपना स्टेशन आने से पहले मोबाइल पर काल आनी शुरू हो जाएंगी। काल रिसीव होने के बाद मोबाइल बजना बंद हो जाएगा। रेलवे को इससे पता चल जाएगा कि यात्री अपनी मंजिल आने से पहले ही उठ गया है।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक यात्री खुद अलार्म लगाकर तय वक्त पर उठ सकते हैं, लेकिन अगर इस दौरान ट्रेन लेट रहती है तो उसे मंजिल से पहले ही उठना होगा, जबकि डेस्टिनेशन अलर्ट में यात्रियों को उसी वक्त उठाया जाएगा, जब ट्रेन उसके स्टेशन के करीब होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed