फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   despite being accused of serious crimes, they have been elected to assembly

गुजरातः जिन्होंने किया क्राइम, वही बनाएंगे कानून

Fri, 21 Dec 2012 01:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 21 Dec 2012 01:06 PM IST
विज्ञापन
despite being accused of serious crimes, they have been elected to assembly

गुजरात चुनावों में ऐसे उम्मीदवारों को भी 'माननीय' बनने का मौका मिला है, जिनके खिलाफ अपहरण, हत्या, डकैती और जालसाजी जैसे संगीन मामले दर्ज है।

विज्ञापन


गुरुवार को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद एक सामाजिक संगठन ने ऐसे उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सूची में भाजपा के 8, कांग्रेस, एनसीपी और जेडीयू का एक-एक विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन


दागी विधायकों की सूची में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह भी शामिल हैं। शाह नरेनपुरा विधानसभा सीट से जीत कर आए हैं। उनके खिलाफ अपहरण और हत्या के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झगडिया विधान सभा सीट से जेडीयू के टिकट पर जीत कर आए छोटू वासवा के खिलाफ 28 मामले दर्ज हैं। क्रिमिनल केसेज के मामले में वे इस सूची मे अव्वल हैं। गौरतलब है कि वासवा प्रदेश में जेडीयू के एक मात्र विधायक हैं।

धोरजी विधान सभा सीट से जीते कांग्रेस के विट्ठल रादड़िया के खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के कोशिश और जान से मारने की धमकी जैसे मामले हैं। क्रिमिनल केसेज के मामले में वे सूची मे दूसरे स्थान पर हैं।

सूची में एनसीपी के एक विधायक भी शामिल हैं। कुटियाना से जीत कर आए कंधाल जडेजा पर छिनैती और जालसाजी जैसे  9 मामले दर्ज हैं।

भाजपा के अन्य विधायकों में दिलीप पटेल, बाबू जमना पटेल, लालजी मेर, जेठ बरवाड़, शंकर चौधरी, मधु श्रीवास और पुरुषोत्तम सोलंकी का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed