फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   derail Kamayani Express in mp

कामायनी और जनता एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, 29 की मौत

Wed, 05 Aug 2015 12:47 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
derail Kamayani Express in mp

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में दो ट्रेनों की बोगियों पटरी से उतर गईं, जिसमें 29 यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। मरने वालों में 11 महिलाएं,5 बच्चेे श्ाामिल हैं।

विज्ञापन


मुंबई से वाराणसी जा रही कामायनी एक्सप्रेस और जबलपुर से मुंबई जा रही जनता एक्सप्रेस इटरसी-मुंबई रूट पर हरदा जिले के खिरकिया और भिरंगी रेलवे स्टेशनों के बीच माचक नदी पर बने पुल की पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। 24 यात्रियों का शव निकाला जा चुका है। डिरेल हुई बोगियों से 250 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।
विज्ञापन


हालंकि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का कहना है कि हादसे अब तक 12 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मुंबई-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस के नौ और जनता एक्सप्रेस के 11 डिब्बों को पटरी से उतरने के कारण हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने मुआवजे की घोषणा की

derail Kamayani Express in mp

रेलवे ने हेल्पलाइन 05422503814, 62733 की घोषणा की है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अनिल सक्सेना ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपए मुआवजा ‌दिया जाएगा।

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट कर कहा है कि ट्रेन दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रेल मंत्री का कहना है कि हादसा भारी बरसात के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि संसद में वह मामले पर विस्तार में जानकारी देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर हादसे पर शोक जताया है। वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रेलमंत्री का इस्तीफा मांगकर हादसे को राजनीतिक रंग देने की कवायद भी शुरु कर दी है।

बारिश के चलते पटरी से उतरे डिब्बे

derail Kamayani Express in mp

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा है कि ट्रेन हादसा प्राकृतिक आपदा है न कि मावीय भूल। उन्होंने कहा कि जिस इलाके में हादसा हुआ है, वहां भारी बारिश हो रही है, जिससे ये हादसा हुआ है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक किसी बांध के फटने के कारण मंगलवार रात माचक नदी का जल स्तर अचानक बढ़ा, जिससे पुल पर पानी आ गया है। और पुल का एक ओर झुक गया।

रेलव राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि कामायनी और जनता एक्सप्रेस लगभग एक ही समय में चल रही थी। पुल पार करते ही उनके डिब्‍बे पटरी से उतर गए। कमायनी के नौ और जनता एक्सप्रेस के 11 डिब्‍बे पटरी से उतरे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed