फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   deputy regristrar of sc resigned

याकूब फांसी केस: SC के डिप्टी रजिस्ट्रार का इस्तीफा

Sun, 02 Aug 2015 08:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 02 Aug 2015 08:25 AM IST
विज्ञापन
deputy regristrar of sc resigned

सर्वोच्च न्यायालय के डिप्टी रजिस्ट्रार और डेथ पेनाल्टी रिसर्च प्रोजेक्ट के डायरेक्टर प्रो.अनूप सुरेन्द्र नाथ ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले की आलोचना करते हुए इस्तीफा दे दिया है, जिसमें न्यायालय ने 1993 मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन की आखिरी दया याचिका खारिज कर दी थी।

विज्ञापन


प्रो. अनूप ने कहा कि चंद घंटों के अंदर दो फैसले 'न्यायिक त्याग' का एक उदाहरण हैं, जिन्हें सर्वोच्च न्यायालय के 'अंधकारमय घंटे' के रूप में गिना जाना चाहिए। उन्होंने अपने पद से बीती 30 जुलाई को इस्तीफा दिया है। अपने फेसबुक प्रोफाइल पर अनूप ने लिखा है कि मैंने सुप्रीम कोर्ट में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है ताकि मैं विश्वविद्यालय के डेथ पेनाल्टी रिसर्च पर ध्यान दे सकूं।
विज्ञापन

अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर लिखा

deputy regristrar of sc resigned

अनूप इसी साल मई में रिसर्च विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार पद पर नियुक्त किए गए थे। अनूप ने मेमन की फांसी के 2 घंटे बाद अपनी फेसबुक पर प्रोफाइल पर एक पोस्ट लिख कर इस बात की पुष्टि की थी कि वे सुप्रीम कोर्ट में अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं

बताते चलें की बीती 30 जुलाई को 1993 मुंबई बम धमाकों के आरोपी याकूब मेमन को महाराष्ट्र की नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई थी, जिसका काफी विरोध किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed