फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Deputy CM Eshwarappa home found lakhs rupees

कर्नाटक: डिप्टी सीएम ईश्वरप्पा के घर मिले लाखों रुपये

Mon, 24 Dec 2012 07:57 PM IST
बंगलूरू/शिमोगा/एजेंसी
बंगलूरू/शिमोगा/एजेंसी Updated Mon, 24 Dec 2012 07:57 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM Eshwarappa home found lakhs rupees

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा के ठिकानों पर सोमवार को की गई छापेमारी की कार्रवाई में लोकायुक्त अधिकारियों ने करीब 11 लाख रुपये नकद, 1.9 किग्रा. सोना और 37 किग्रा. चांदी जब्त की। ईश्वरप्पा के कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी की गई।

विज्ञापन


इनमें शिमोगा, बंगलूरू के आवास, एक सीमेंट डीलरशिप यूनिट, उनसे जुड़े दो शिक्षण संस्थान शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री के करीबी एन. सोमशेखर के शिमोगा स्थित घर पर भी छापे मारे गए। भाजपा की सरकार वाले राज्य में उपमुख्यमंत्री के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी से पार्टी असहज महसूस कर रही है।
विज्ञापन


शिमोगा की कोर्ट ने एक वकील बी. विनोद की शिकायत पर 15 दिसंबर को मामले की जांच के आदेश दिए थे। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ईश्वरप्पा ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक अकूत संपत्ति जमा कर रखी है। पुलिस ने इस मामले में उपमुख्यमंत्री, उनके बेटे और पुत्रवधू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त सूत्रों ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई अभी भी जारी है। लोकायुक्त की कार्रवाई पर ईश्वरप्पा ने कहा कि मैं छापेमारी से नहीं डरता। जांच के बाद सच सामने आ ही जाएगा। मेरे खिलाफ राजनीतिक बदले की भावना से यह कार्रवाई की गई है। मैं इसे कोर्ट में चुनौती दूंगा।


वहीं शिमोगा में जद-एस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उपमुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने साथ ही उनसे नैतिक आधार पर पद छोड़ने के लिए भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed