फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Deputy Chief Minister of Goa say will resign if not made cm.

गोवा के उपमुख्यमंत्री ने दी इस्तीफे की धमकी

Fri, 07 Nov 2014 10:38 PM IST
एजेंसी/पणजी
एजेंसी/पणजी Updated Fri, 07 Nov 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister of Goa say will resign if not made cm.

गोवा के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर का नाम सबसे आगे होने की खबरों के बीच गोवा भाजपा में बगावत के सुर उठने लगे हैं।

विज्ञापन


राज्य के उप-मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा ने कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो वह इस्तीफा दे देंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर शनिवार को इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि शनिवार को ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है। इसके बाद इसी दिन उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी जाएगी। मुख्यमंत्री पद के लिए दो नेताओं के नाम चर्चा में हैं, जो संघ के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर और विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र अर्लेकर। इसमें भी पार्सेकर का नाम सबसे आगे है। यह बात फ्रांसिस डिसूजा को नागवार गुजरी है। उन्होंने इस बात पर विरोध जताया है कि उनकी वरिष्ठता को नजरअंदाज किया जा रहा है।


उन्होंने कहा, अगर मुझसे जूनियर को सीएम बनाया गया तो मैं इस्तीफा दे दूंगा। इस बीच परिकर ने बताया कि शनिवार को दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम तय होते ही वह इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद दो घंटे के भीतर गोवा में नए मुख्यमंत्री शपथ ले लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed