फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dense fog hits flights trains affected

धुआं-धुआं सा हुआ उत्तर भारत, ट्रेनें प्रभावित

Tue, 25 Dec 2012 12:30 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी Updated Tue, 25 Dec 2012 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dense fog hits flights trains affected

वर्ष 2012 की विदाई और 2013 के स्वागत की तैयारी के बीच उत्तर भारत में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। ऐसे में कोहरे के कहर ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। रविवार रात से शुरू हुए कोहरे से पूरा उत्तर भारत धुआं-धुआं सा हो गया है। कोहरे की वजह से सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह चरमरा गई है।

विज्ञापन


दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार को दूसरे दिन भी विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। धुंध का 120 विमानों के संचालन पर असर पड़ा। 18 विमानों का रूट बदला गया। इसमें दो अंतरराष्ट्रीय, एक वीवीआईपी और 15 घरेलू विमान शामिल हैं। एक दर्जन से अधिक विमान निरस्त भी किए गए।
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट पर रविवार देर रात 12:15 बजे से ही रनवे पर घना कोहरा छाया रहा। इसकी वजह से वहां लो विजिबिलिटी प्रोसीजर लागू कर दिया गया। रनवे संख्या 10/28 और 11/29 पर तो दृश्यता घटकर शून्य तक पहुंच गई थी। सोमवार सुबह साढ़े नौ के बाद ही स्थिति सामान्य हो सकी। सोमवार रात भी दिल्ली कोहरे की चादर में लिपटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोहरे की वजह से ट्रेन सेवाएं भी बुरी तरह चरमरा गई हैं। धुंध की वजह से रेलवे ने छह ट्रेनों को रद्द कर दिया, जबकि 50 ट्रनों के समय में बदलाव करना पड़ा। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता से मिली खबर के अनुसार राजधानी और शताब्दी समेत 80 से अधिक ट्रेनें अपने तय समय से घंटों देरी से चल रही हैं।

विभिन्न रूट पर चलने वाली राजधानी, दुरंतो एक्सप्रेस के अलावा पूर्वा, संपूर्ण क्रांति, गरीब रथ, बिहार संपर्क क्रांति, पुरुषोत्तम व रीवा एक्सप्रेस समेत पांच दर्जन से अधिक ट्रेनें 5 घंटे से लेकर 17 घंटे तक देरी से चलीं। गया-आनंद विहार एक्सप्रेस 55 घंटे की देरी से चल रही है तो पटना से आनंद विहार पहुंचने वाली ट्रेन 36 घंटे की देरी से चल रही है। लालकिला 19 घंटे, रीवा 19 घंटे, प्रयागराज 10 घंटे, भुवनेश्वर दुरंतो 12 घंटे और पटना राजधानी 16 घंटे की देरी से चल रही है।

इस बीच, धीरे-धीरे सर्दी का सितम भी बढ़ने लगा है। पूरे उत्तर भारत में पारा सामान्य से नीचे चला गया है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश में भी ठंड अपना रंग दिखाने लगी है। प्रदेश में मुजफ्फरनगर में सबसे कम 2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।


राजस्थान में पारा 5 डिग्री तक पहुंच रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा 1.2 डिग्री तो कारगिल में माइनस 10 डिग्री पर रहा। पंजाब और हरियाणा में भी सर्दी का सितम शुरू हो गया है। अमृतसर में पारा 2.8 डिग्री पर पहुंच गया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन में पारा 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed