फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Demons rule garba, says imam in gujrat

मोदी को टोपी देने वाले इमाम का गरबा पर विवादित बयान

Mon, 22 Sep 2014 12:00 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
Demons rule garba, says imam in gujrat

चंद दिनों बाद नवरात्रि है। देश के कई हिस्सों में इसे गरबा के रूप में भी मनाया जाता है। हालांकि ये त्योहार इस वर्ष श्रद्घा से अधिक विवादों को लेकर चर्चा में है।

विज्ञापन


गुजरात और मध्य प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद और भाजपा के कई नेताओं में गरबा के पांडालों में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है। मामले में लगातार ऐसे बयान सामने आ रहे हैं, जिसे ये एक विवाद का रूप लेता जा रहा है।
विज्ञापन


इसी मसले में गुजरात के मौलाना सूफी इमाम मेहंदी हुसैन ने भी अजीब किस्म का बयान दिया है। मेहंदी हुसैन ने ही 2011 में एक कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी को मुस्लिम टोपी पहनाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप की मांग, इमाम को गिरफ्तार करें

Demons rule garba, says imam in gujrat

मेहंदी हुसैन ने कहा है कि गरबा शैतानों का कब्जा है। उन्होंने कहा, 'गरबा धार्मिक त्योहार नहीं, ब‌ल्‍कि राक्षसों का मनोरंजन है।' व‌िहिप ने सूफी के बयान पर आपत्ति जताई है और उन्हें गिरफ्तारी करने की मांग की है।

व‌िहिप की गुजरात इकाई के महासचिव रणछोड़ भारवाड़ ने कहा है कि इमाम को तुरंत गिरफ्तार किया जाए उन्होंने कहा कि यद‌ि इमाम को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे खुद उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंप देंगे।

गरबा में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद से गुजरात में सांप्रदयिक तनाव के हालात भी बन रहे हैं। विहिप ने गरबा पांडालों में मुस्लिमों का प्रवेश रोकने के लिए 'हिंदू अस्मिता हित रक्षक समिति' नाम से एक संगठन भी बना रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed