{"_id":"6a4ed3d5dd6a1986dc5646d361063e39","slug":"demolition-in-the-shiva-temple-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आजम के रामपुर में मंदिर में हुई तोड़फोड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब आजम के रामपुर में मंदिर में हुई तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 28 Apr 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन
अजीमनगर थाना क्षेत्र के अलीनगर शुमाली गांव में शरारती तत्वों ने गांव के शिव मंदिर में रखी मूर्तियों को तोड़ दिया। इसके बाद गांव में तनाव पैदा हो गया। मामले को लेकर हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने शांत कराया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के अलीनगर शुमाली गांव में सोमवार की सुबह उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब लोगों ने गांव के शिव मंदिर में मूर्तियां टूटी हुईं देखी। कुछ ही देर में गांव के तमाम लोग मंदिर के पास जमा हो गए। इसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। मूर्तियां टूटीं देख लोगों में गुस्सा भड़क हो गया।
विज्ञापन
इस बीच मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यहां हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह शांत किया।
मालूम हो कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भी गांव के शिवमंदिर की मूर्तियों को तोड़ दिया गया था, जिसके बाद मामला गड़बड़ा गया था। यहां पर तनाव व्याप्त हो गया था। बाद में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की थी।
विज्ञापन