फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   evm's threat by rats

एडीएम ने कहा 12 मई तक खत्म करो चूहे

Thu, 24 Apr 2014 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 24 Apr 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
evm's threat by rats

क्या चूहे लोकतंत्र के लिए खतरा हो सकते हैं। सुनकर आपको अजीब लगेगा लेकिन ऐसा ही कुछ गाजीपुर में देखने को मिला है। जहां लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व चुनाव में इस्तेमाल ईवीएम पर चूहों का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


गाजीपुर के अधिकारी जंगीपुर कृषि मंडी के सैकड़ों चूहों से इसकदर डरे हुए हैं कि एडीएम ने ईवीएम की सुरक्षा के लिए उन्हें मारने का आदेश दिया है।

उन्होंने इसके लिए जिला कृषि अधिकारी से कहा है कि वे 12 मई से पहले चूहों को मारना सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन को आशंका है कि कहीं ये चूहे वहां रखी जाने वाली ईवीएम की सील को कुतर सकते हैं।

विज्ञापन

12 मई को गाजीपुर में मतदान

evm's threat by rats

गाजीपुर में 12 मई को लोकसभा चुनाव के लिए 2452 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद इसी दिन सभी 2452 के अलावा दस प्रतिशत और ईवीएम को जंगीपुर स्थित मंडी समिति जंगीपुर के आठ कमरों में रखा जाएगा। यहीं पर 16 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी।

इसके लिए जिला प्रशासन पिछले एक महीने से तैयारी में जुटा है। सभी आठ कमरों की जांच पड़ताल कई बार जिलाधिकारी से लेकर एडीएम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भी कर चुके हैं।

प्रशासन ने दिए चूहे मारने के आदेश

evm's threat by rats

पिछले दिनों एडीएम जितेंद्र कुमार मंडी समिति जंगीपुर का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि यहां पर बड़ी संख्या में चूहे मौजूद हैं, जिनसे जंगीपुर मंडी में रखी ईवीएम को खतरा हो सकता है। इसकी वजह ईवीएम को जिस केमिकल से सील किया जाता है उसे चूहे उसे बड़े चाव से खाते हैं।

ऐसे में प्रशासन को चिंता है कि अगर चूहों ने ईवीएम की सील को कुतर दिया तो इसपर दल आपत्ति कर सकते हैं। इसके बाद एडीएम ने जिलाधिकारी से सहमति लेने के बाद जिला कृषि अधिकारी को चूहों को मारने का आदेश दे दिया है।

जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि एडीएम ने चूहों को मारने का आदेश दिया है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में चूहों को मारने के लिए दवा का स्प्रे किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed