फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Demate accout of Tirupati Tirumala has been opened

लीजिए अब तिरुपति बालाजी का भी खुल गया डिमेट अकाउंट

Thu, 06 Aug 2015 02:57 PM IST
Updated Thu, 06 Aug 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
Demate accout of Tirupati Tirumala has been opened

देश के सबसे अमीर मंदिरों में गिने जाने वाले तिरुपति बालाजी के मंदिर में अब शेयर और प्रत्याभूति को भी दान किया जा सकता है। इसके लिए तिरुमला तिरुपति देवस्थानम्स (टीटीडी) ने बकायदा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के तहत बालाजी के नाम पर एक डीमैट अकाउंट खोल दिया है। शायद ऐसा अकाउंट खुलवाने वाला यह दुनिया का पहला मंदिर बन गया है।

विज्ञापन


सेंट्रल डिपोजिटरीज सर्विस लिमिटेड के एमडी और सीईओ पीएस रेड्डी के अनुसार यह अकाउंट इसलिए खुलवाया गया क्योंकि भक्तों ने यहां के दान पात्र में फिजिकल फार्म में शेयर चढ़ाए थे। इससे यह साफ होता है कि अब भक्तों का पारंपरिक दान का तरीका बदल रहा है, लिहाजा से अब मंदिर का शेयर अकाउंट भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक करीब हजारों शेयर सर्टिफिकेट दान किए जा चुके हैं। वो बात और है कि उन्होंने अभी इनकी कीमत बताने से साफ इनकार कर दिया है। मंदिर प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि इस नए कदम का काफी अच्छा प्रभाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

70 हजार करोड़ का है सोना

Demate accout of Tirupati Tirumala has been opened

आपको बता दें कि वर्ल्‍ड गोल्‍ड काउंसिल की ओर से इस बात का अनुमान लगाया गया है कि भारत में निजी रूप से रखे जाने वाले सोने में से 22 हजार टन सोना सिर्फ और सिर्फ तिरुपति मंदिर में ही है।

इसके कारण को लेकर बताया गया है कि दरअसल, तिरुमाला में ही अकेले 70 हजार करोड़ रुपये का गोल्‍ड रिजर्व सोने के बिस्‍कुट, ईंटों, सिक्‍कों व आभूषणों के रूप में मौजूद है। हर महीने के चढ़ावे का अंदाजा लगाएं तो बताया गया है कि करीब 80 से 100 किलो सोना भक्‍तों की ओर से मंदिर में चढ़ाया जाता है।

वहीं बीते साल के बारे में बात करें तो करीब 1800 किलो सोना भक्‍तों ने भगवान वेंकटेश्‍वर में मंदिर में चढ़ाया था। इस सोने को अब स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed