{"_id":"7adf42fe-18d1-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"demand-raises-to-removal-of-khurshid-on-kejriwal-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी को लेकर खुर्शीद को हटाने की मांग उठी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
धमकी को लेकर खुर्शीद को हटाने की मांग उठी
मुंबई/नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 18 Oct 2012 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की अरविंद केजरीवाल को कथित धमकी को लेकर उनकी चौतरफा तीखी आलोचना शुरू हो गई है। साथ ही उन्हें पद से हटाने की मांग भी उठने लगी है। हालांकि बुधवार को कांग्रेस खुर्शीद की कथित धमकी पर कोई टिप्पणी करने से बचती रही।
विज्ञापन
भाकपा के वरिष्ठ नेता गुरुदास दासगुप्ता ने कहा कि यदि खुर्शीद ने वास्तव में धमकी दी है और यह साबित हो जाता है तो उन्हें पद से हटा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अपराधियों की भाषा है न कि एक कानून मंत्री की। दासगुप्ता ने केजरीवाल को मीडिया के पास जाने के बजाय अदालत जाने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि केजरीवाल के पास पर्याप्त सुबूत हैं तो वह अदालत क्यों नहीं जा रहे हैं। हर बात पर प्रेस कांफ्रेंस करने को जायज नहीं ठहराया जा सकता है। मालूम हो कि केजरीवाल ने खुर्शीद के ट्रस्ट पर गड़बड़ी करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, निर्दलीय राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि खुर्शीद को कैबिनेट से हटा दिया जाना चाहिए। केजरीवाल को धमकी देने के बाद अब उन्हें पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने ट्विटर पर यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने खुर्शीद की धमकी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल को कोई शिकायत है तो वह पुलिस के पास जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे केजरीवाल लोकतांत्रिक संस्थाओं और कानून में विश्वास नहीं करते।