फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   demand for landless to provide land and shelter

'6 महीने में शुरू हो भूमिहीनों को आवास देने की प्रक्रिया'

Fri, 19 Oct 2012 02:24 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 19 Oct 2012 02:24 PM IST
विज्ञापन
demand for landless to provide land and shelter

जंगल व जमीन पर ग्रामीण और आदिवासियों के हक के लिए संघर्षरत पीवी राजगोपाल ने केंद्र सरकार से छह महीने के अंदर भूमिहीनों को अधिकार और आवास देने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। वह शुक्रवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान में एक बैठक के दौरान बोल रहे थे।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जन सत्याग्रह आगरा में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के दिन समाप्त हुआ था। उस दिन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने भूमिहीनों को अधिकार देने सहित 10 मांगों पर लिखित समझौता किया था। अब सबसे बड़ी चुनौती उस समझौते को क्रियान्वित कराना है इसके लिए जनता को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस समझौते के बाद आवासहीनों को अधिकार देने, राष्ट्रीय भूमि सुधार नीति की घोषणा करने और एक समयबद्ध योजना बनाने के मुद्दे पर एक टास्क फोर्स का गठन को अंतिम रूप दिया गया है। भूमिहीनों और आवासहीनों को उनका अधिकार मिलना निश्चित ही एक बहुत बड़ी जीत होगी। पूरे देश में 22 करोड़ लोग भूमिहीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed