फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delivery in train toilet, child drop at track

चलती ट्रेन के टॉयलेट में डिलीवरी, ट्रैक पर गिरा बच्चा

Wed, 31 Jul 2013 06:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 06:53 PM IST
विज्ञापन
delivery in train toilet, child drop at track

चलती ट्रेन में टॉयलेट के अंदर एक महिला की डिलीवरी होने से उसका नवजात बच्चा ट्रैक पर गिर गया।

विज्ञापन


ट्रेन के करीब 4 किलोमीटर आगे पहुंचने पर बच्चे को उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को पूर्वा एक्सप्रेस दिल्ली आ रही थी।

इस दौरान गाजियाबाद स्टेशन से पहले चिपियाना रेलवे फाटक पर ट्रेन में सवार एक गर्भवती महिला टॉयलेट गई, जहां उसकी डिलीवरी हो गई और बच्चा टॉयलेट के रास्ते ट्रैक पर जा गिरा।


बच्चा गिरने के बावजूद ट्रेन चलती रही। करीब 4 किलोमीटर आगे गाजियाबाद स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो महिला ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी।

स्टेशन मास्टर ने तुरंत चिपियाना फाटक पर सूचना पहुंचाई और बच्चे को ट्रैक से उठाया गया। फिलहाल बच्चे को नोएडा के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed