फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi women commision refuses to listen somnath bharti's lawyers

वकील लड़ रहे थे, सोमनाथ पतंग उड़ा रहे थे

Fri, 24 Jan 2014 05:17 PM IST
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
delhi women commision refuses to listen somnath bharti's lawyers

दिल्ली सरकार की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अपने कानून मंत्री सोमनाथ भारती को बचाने के लिए मजबूती से खड़ी केजरीवाल सरकार का सिरदर्द हर दिन गुजरने के साथ बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


खिड़की एक्सटेंशन में कुछ विदेशी महिलाओं से बदतमीजी को लेकर आलोचना के घेरे में आए सोमनाथ भारती को शुक्रवार दोपहर दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश होना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


हालांकि, किस्सा सिर्फ यहीं तक नहीं है। हुआ यह है कि सोमनाथ भारती की तरफ से उनके वकील पक्ष रखने पहुंचे, लेकिन महिला आयोग ने उन्हें सुनने से इनकार कर दिया। मीडिया कैमरों के सामने बहस हुई, ऊंची आवाज में दलीलें दी गईं और झगड़ा भी हुआ। पूरा ड्रामा मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग में हुई झड़प

delhi women commision refuses to listen somnath bharti's lawyers

दिल्ली महिला आयोग की ओर से सोमनाथ भारती को आज दोपहर में पेश होने का आदेश दिया गया था और उम्मीद भी जताई जा रही थी कि वह जरूर पहुंचेंगे। लेकिन भारती ने एक बार फिर निराश किया। अब आयोग उप-राज्यपाल से मुलाकात पर विचार कर रहा है।

भारती के बजाय उनके वकील दिल्ली महिला आयोग पहुंचे और बवाल मच गया। दिल्ली महिला आयोग ने उनकी तरफ से कोई भी सफाई सुनने से इनकार कर दिया। जबकि वकील बार-बार अपनी दलील देते रहे।

महिला आयोग का कहना था कि सोमनाथ भारती को खुद पेश होना चाहिए और अगर वह किसी वजह से पेश नहीं हो सकते थे, तो इस बात की जानकारी दी जानी चाहिए थी और साथ ही लिखित में बताना चाहिए था कि उनकी नुमाइंदगी ये वकील करेंगे।

आयोग ने किया दलील सुनने से इनकार

delhi women commision refuses to listen somnath bharti's lawyers

जब वकील महिला आयोग पहुंचे, तो मीडिया मौजूद था ऐसे में कैमरों के सामने ही दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। सोमनाथ के वकील का कहना था कि किसी मंत्री की तरफ से उनके वकील पेश होने आए हैं, लेकिन उनकी बात तक नहीं सुनी जा रही।

दूसरी तरफ दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह का कहना था कि वह इस तरह किसी को भी नुमाइंदगी का अधिकार नहीं दे सकतीं और यह बात भारती को उन तक लिखित में मुहैया करानी होगी।

कानून मंत्री के वकील ऋषिकेश बार-बार कह रहे थे कि आगे के ‌लिए उन्हें निर्देश ‌बता दिए जाएं, लेकिन आयोग इस बारे में कुछ भी कहने के लिए तैयार नहीं था। वहां बड़ी अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई।

वकीलों को चले जाने के लिए कहा

delhi women commision refuses to listen somnath bharti's lawyers

बरखा सिंह के साथ मौजूद महिला आयोग की सदस्य वकीलों को वहां से बार-बार चले जाने के लिए कह रही थीं, लेकिन वकील अपना पक्ष रखे बिना जाने को तैयार नहीं थे।

महिला आयोग जानना चाहता था कि सोमनाथ भारती पेश क्यों नहीं हुए‍? बरखा सिंह ने वकीलों से सवाल किया कि क्या वह मेडिकली फिट नहीं हैं?

वकीलों ने माना कि सोमनाथ भारती को कल समन मिला है, लेकिन वह आज पेश नहीं हो सकते। वे पूछ रहे थे कि आगे के लिए क्या निर्देश हैं। आयोग कह रहा था कि आप अधिकार नहीं रखते यह जानने का, क्योंकि हम कैसे मान लें कि आप लोगों को वाकई भारती ने भेजा है।

वकीलों ने जताया गुस्सा

delhi women commision refuses to listen somnath bharti's lawyers

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि हम आगे बताएंगे कि क्या करना है। अब ऐसा कहा जा रहा है कि दिल्ली के कानून मंत्री अब सोमवार को आयोग के सामने पेश हो सकते हैं।

आयोग ने वकीलों से कहा कि सोमनाथ भारती को पहले लिखित में सफाई देनी होगी कि वह कब पेश होंगे और तब तक कोई बात नहीं होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि जिस वक्‍त उन्हें महिला आयोग में पेश होना था, वह पतंगबाजी के कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।

उनके वकील ऋषिकेश ने कहा, "हमें कल नो‌टिस मिला है और भारती केवल आज पेश नहीं हो सके। वह महिला आयोग के आदेश का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारे साथ एकतरफा कार्रवाई हो रही है। हमें अपनी बात रखने तक का मौका नहीं दिया गया।"

आम आदमी पार्टी बचाव में जुटी

delhi women commision refuses to listen somnath bharti's lawyers

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल, यह सारा मसला युगांडा की सात महिलाओं के यहां छापा मारने से जुड़ा है। इन महिलाओं ने एफआईआर दर्ज कराई है कि भारती ने उन्हें धमकी दी और नस्ली टिप्पणी कीं।

भारती इसलिए ज्यादा दिक्कत में दिख रहे हैं, क्योंकि इनमें से एक महिला ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में भारती को उस शख्स के रूप में पहचाना है, जो उस दिन भीड़ की अगुवाई कर रहे थे।

हालांकि, आम आदमी पार्टी ने भारती के इस्तीफे की मांग सिरे से खारिज कर दी है। उसका कहना है कि लोगों की समस्याएं सुलझाने की कोशिश करने के लिए भारती की तारीफ की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed