फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Delhi will have to wait for the monsoon

दिल्ली को करना पड़ेगा मानसून के लिए और इंतजार

Sun, 14 Jun 2015 04:34 PM IST
Updated Sun, 14 Jun 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi will have to wait for the monsoon

दिल्ली और देश के बाकी हिस्सों को अभी बारिश का और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देश के कई हिस्सों में बारिश जून के आखिर और जुलाई के मध्य में आने की संभावना है।

विज्ञापन


दिल्ली वासियों को मानसून के लिए 29 जून तक कि इंतजार करना पड़ सकता है। फिलहाल हो रही बारिश मानसूनी बारिश नहीं है यह मात्र आस पास के कुछ हिस्सों में हवाओं के दबाव के कारण यह बारिश हो रही है।
विज्ञापन


वहीं वाराणसी इलाहाबाद और लखनऊ में मानसून के 15 जून तक आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार  अहमदाबाद में भी मानसून सोमवार तक दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

90 प्रतिशत तक हो सकती है बारिश

Delhi will have to wait for the monsoon

राजस्थान में मानसून के पहुंचने में और भी देरी लग सकती है। यहां मानसून 15 जुलाई तक आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार के जून से सितम्बर तक के मानसून में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार उत्तर पश्चिम भारत में जहां 85 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है तो वहीं मध्य भारत में 90 प्रतिशत तक। पूरे भारत में इस बार 90 प्रतिशत से कम बारिश होने की संभावना है।

बताते चलें कि इस बार देश में मानसून के सामान्य कम बारिश होने की संभावना के चलते सरकार और आम आदमी सभी आशंकित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed