फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi voter says aam aadmi party comes in power

आम आदमी बोला, ‘आप’ बनाए दिल्ली में सरकार

Sun, 22 Dec 2013 08:17 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 22 Dec 2013 08:17 AM IST
विज्ञापन
delhi voter says aam aadmi party comes in power

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को भारी वोट देने वाली जनता चाहती है कि अरविंद केजरीवाल सरकार बनाएं।

विज्ञापन


भले ही छह महीने के लिए बनाएं, मगर सरकार बनाकर उन्हें जनता के किए वायदों को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

सरकार बनाने से भाजपा के इनकार और कांग्रेस की समर्थन वाली चिट्ठी से पैदा हुए हालात के बाद अरविंद केजरीवाल के कहे के मुताबिक, आप ने जनता की रायशुमारी का काम शुरू कर दिया।

शनिवार को नगर, पटपड़गंज, रोहिणी, दिल्ली कैंट, बुराड़ी, विश्वास नगर, सीमापुरी, अंबेडकर नगर, मटियाला समेत ज्यादातर सीटों के क्षेत्रों में करीब 130 वार्ड सभाओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


यहां जनता से सरकार बनाने को लेकर राय पूछी गई। ज्यादातर में लोगों ने कहा कि अब आपको सत्ता संभालनी चाहिए।

पटपड़गंज में हुई सभा में मनीष सिसौदिया ने लोगों की चिट्ठी सुनाई। यहां ज्यादातर लोगों ने सरकार बनाने की बात कही। लक्ष्मी नगर में विनोद कुमार बिन्नी लोगों से सरकार बनाने के लिए वोट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद 94 फीसदी लोगों ने हाथ उठाकर सरकार बनाने की सहमति दी।

सोनिया विहार में वैसे तो आप को विजय नहीं मिली थी, लेकिन फिर भी यहां रायशुमारी कराई गई। यहां महज 10 फीसदी लोगों ने सरकार न बनाने की बात कही।

बुराड़ी में शाम के वक्त बुलाई गई सभा में अच्छी खासी भीड़ जुटी और विधायक संजीव झा की मौजूदगी में करीब 95 फीसदी लोग सरकार बनाने के फैसले के साथ खड़े दिखे।


खुले में हो शपथ ग्रहण समारोह
अगर दिल्लीवासी सरकार बनाने का फैसला करते हैं तो हमारी कोशिश होगी कि शपथ ग्रहण समारोह आम लोगों के बीच हो। इसके बाद सरकार प्राथमिकता से बिजली कंपनियों के सीएजी ऑडिट के साथ 15 दिनों में मजबूत लोकपाल बिल पास कराने का प्रयास करेगी।

वहीं, पानी और साफ-सफाई जैसी बेहद जरूरी बुनियादी जरूरतें भी आम लोगों को मुहैया कराई जाएंगी।
मनीष सिसौदिया, वरिष्ठ नेता, आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed