फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi university students got admission

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले को टूट पड़े छात्र

Fri, 28 Jun 2013 01:54 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 28 Jun 2013 01:54 AM IST
विज्ञापन
delhi university students got admission

पहली कट ऑफ लिस्ट आते ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले की फाइनल रेस शुरू हो गई। ज्यादातर कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। खासतौर पर कैंपस कॉलेजों में छात्रों की तादाद सबसे ज्यादा रही।

विज्ञापन


नॉर्थ कैंपस के कॉलेजों में तो छात्रों की भीड़ काफी ज्यादा रही। यही हाल साउथ कैंपस के कॉलेजों में भी नजर आया। नॉर्थ कैंपस के एसआरसीसी में ईको ऑनर्स और बीकॉम ऑनर्स की कुल 624 सीटों में से 293 पर दाखिले हो गए।
विज्ञापन


पहली कट ऑफ देखने के लिए क्लिक करें

इकोनॉमिक्स ऑनर्स की 123 सीटों में से 59 सीटें भर गई जबकि बीकॉम ऑनर्स की 501 सीटों में से 234 पर दाखिले हुए। दयाल सिंह कॉलेज में 1406 सीटों पर कुल 100 दाखिले हुए। जिसमें से सबसे अधिक कॉमर्स के हैं। मिरांडा हाउस कॉलेज में कुल 200 दाखिले हुए यहां 1001 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू कॉलेज में 147 सीटें भरीं। पहली कट ऑफ के दाखिले अभी दो दिन और चलेंगे। इस बीच एक काबिले गौर बात ये रही कि सीबीएसई के 12वीं के नतीजों में ऑल इंडिया टॉपर बने दिल्ली के पारस शर्मा को एसआरसीसी कॉलेज की दाखिला सूची में 16वीं रैंक मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed