{"_id":"386d4f26-de9a-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-university-first-cut-off-list-2013","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ फीसदी तक पहुंची डीयू की कट ऑफ लिस्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सौ फीसदी तक पहुंची डीयू की कट ऑफ लिस्ट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली यूनिवर्सिटी के चार वर्षीय डिग्री प्रोग्राम के तहत दाखिलों के लिए जारी पहली कट ऑफ में कॉमर्स, साइंस या फिर साइंस सब ने जबरदस्त झटका दिया है।
विज्ञापन
खासतौर पर पॉपुलर कोर्सेज की कट ऑफ लिस्ट में काफी उछाल देखने को मिला है। बीटेक कोर्सेज में कंप्यूटर साइंस ने 95-100 फीसदी के आंकड़े को छू लिया। उल्लेखनीय है कि एसआरसीसी में वर्ष 2011 में बीकॉम ऑनर्स का कट ऑफ सौ फीसदी तक गया था।
विज्ञापन
पहली बार बीटेक कोर्स के रूप में कंप्यूटर साइंस की कट ऑफ ने हैरान कर दिया है। रामलाल आनंद कॉलेज में इसकी कट ऑफ 95-100 फीसदी गई है।
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लॉयड साइंस में कंप्यूटर साइंस की कट ऑफ 97-99.75 तक गई।
वहीं, ओबीसी के लिए यह 99.5 फीसदी है। ऐसा ही हाल इस कोर्स का हंसराज कॉलेज में है, जहां 97.75-99 फीसदी तक कट ऑफ गई है। बीटेक इलेक्ट्रॉनिक की कट ऑफ हंसराज कॉलेज में 98 फीसदी गई है।
विज्ञापन
पहली सूची में इस बार हिंदू कॉलेज ने एसआरसीसी को कट ऑफ के मामले में पीछे छोड़ दिया है। हिंदू में बीकॉम के लिए कट ऑफ 96.75-99.75 फीसदी तक चली गई है। एसआरसीसी कॉलेज में यह 97 फीसदी है।
बीते साल इस कॉलेज में बीकॉम की कट ऑफ 96-98.5 फीसदी गई थी। सामान्य तौर पर कॉमर्स में 0.25 से लेकर सात फीसदी तक का उछाल देखने को मिल रहा है।
साइंस कोर्सेज में हंसराज कॉलेज ने गजब उछाल दर्ज किया है। यहां बॉटनी और एंथ्रोपॉलॉजी कोर्सेज में 10 फीसदी से भी अधिक का उछाल आया है।
इकोनॉमिक्स ऑनर्स में दो से चार फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंग्लिश ऑनर्स में भी वृद्धि है। इंग्लिश ऑनर्स में केट प्रवेश परीक्षा समाप्त होने के कारण आवेदक ज्यादा आए, जिसके कारण कट ऑफ बढ़ गई है। हिंदू में यह 97.75-98.5 तक गई है।
इसी तरह से यहां बीकॉम की परसेंटेज 96-75 से लेकर 99.75 तक चली गई है। इको ऑनर्स की कट ऑफ यहां 97 तक गई है। आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों की कट ऑफ में भी काफी उछाल देखने को मिल रहा है।