फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi rape victim responding well to treatment says doctors

'मुनिया' की जिंदगी को कोई खतरा नहीं: डॉक्टर

Sun, 21 Apr 2013 04:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 21 Apr 2013 04:29 PM IST
विज्ञापन
delhi rape victim responding well to treatment says doctors

दुष्कर्म और बर्बरता की शिकार हुई पांच साल की 'मुनिया' का इलाज कर रहे एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत स्थिर है। बच्ची की जान को कोई खतरा नहीं है।

विज्ञापन


एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर डीके शर्मा ने पत्रकारों को बताया, ''बच्ची का ऑपरेशन किया गया है। वह होश में है। उसने अपने मां-बाप, डॉक्टर और नर्स से बात भी की है।''
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस के मुताबिक पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में मनोज ने पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर बच्ची को मरा समझकर भाग गया।

एम्स के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 'मुनिया' की हालत तेजी से सुधर रही है। हालांकि उसे बुखार है। 'मुनिया' पर दवाओं का सही असर हो रहा है। 'मुनिया' को हॉस्पीटल से डिस्चार्ज करने में कम से कम दो सप्ताह का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के हत्थे चढ़ा बलात्कारी
इस मामले में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने 'मुनिया' से बलात्कार के मामले में मनोज नाम के शख्स को बिहार के मुजफ्फरपुर के एक गांव से गिरफ्तार किया और दिल्ली लाई। उससे पूछताछ चल रही है।

पुलिस के अनुसार, मनोज ने 15 अप्रैल को छह बजे के करीब 'मुनिया' को कमरे में ले जाने की बात स्वीकारी है। 'मुनिया' की मां ने भी कहा था कि बच्ची छह बजे के करीब गायब हो गई थी।

मनोज के साथ दूसरा कौन...?
मनोज ने पुलिस से कहा है कि 'मुनिया' से दरिंदगी में उसका एक दोस्त भी शामिल था, जिसका नाम प्रदीप है। उसने प्रदीप का फोन नंबर पुलिस को दिया है, जो स्विच ऑफ है।


मनोज का यह भी दावा है कि 'मुनिया' का यह हाल उसने नहीं बल्कि प्रदीप ने किया है। पुलिस प्रदीप की तलाश कर रही है। उसके गिरफ्तार होने के बाद सच से सारे पर्दे उठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed