फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   delhi rape case police to seek life imprisonment for accused

दिल्ली गैंगरेप: दरिंदों को दिलाई जाएगी उम्रकैद

Sat, 22 Dec 2012 12:49 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Sat, 22 Dec 2012 12:49 AM IST
विज्ञापन
delhi rape case police to seek life imprisonment for accused

काले शीशों वाली बस में गैंगरेप की घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू कराने के लिए जागी दिल्ली पुलिस की शुक्रवार को गृह सचिव आरके सिंह ने पीठ थपथपाई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस की ओर से तेजी से की गई कार्रवाई तारीफ के काबिल है। साथ ही गृह सचिव ने बताया कि 23 साल की लड़की के साथ हुए गैंगरेप के इस मामले में मंत्रालय दोषियों को उम्रकैद देने और रोजाना मुकदमे की सुनवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन


गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भीदरिंदगी की शिकार युवती के गुनहगारों को जल्द सख्त सजा दिलाने का एक बार फिर भरोसा दिलाया। शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता में गृह सचिव ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं, जिनके आधार पर आरोपियों को कानून के तहत अधिकतम सजा उम्रकैद दिलाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई किए जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस मुकदमे की सुनवाई रोजाना हो, यह मांग भी मंत्रालय करेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जल्द कार्रवाई कर आरोपियों को शीघ्रता से गिरफ्तार किया है। यह एक ब्लाइंड केस था जिसमें पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तेजी दिखाई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पांचवें आरोपी को दिल्ली पुलिस कमिश्नर की ओर से नाबालिग बताए जाने पर गृह सचिव ने स्पष्ट किया कि आरोपी की ओर से किए गए इस दावे की जांच कराएगी जाएगी। इसके बाद ही यह साफ होगा कि वह वाकई नाबालिग है या नहीं। गृह सचिव ने कहा कि जिस बस में घटना हुई, उसमें या अन्य कैरिज बसों को यात्री (पैसेंजर) बिठाने की अनुमति नहीं है।

अब महिलाओं की ज्यादा आवाजाही वाले रूटों पर चलने वाली सभी बसों में सादी वर्दी में पुलिस की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा सभी सार्वजनिक वाहनों बस, ऑटो व अन्य में ड्राइवर व क्लीनर की जांच भी जाएगी। यदि किसी के खिलाफ भी कोई शिकायत मिलेगी तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सर्वोच्च अदालत के आदेश का अनुपालन करते हुए पुलिस ने काले शीशे वाली बसों के खिलाफ कदम उठाया है। बसों के अलावा निजी वाहनों के खिलाफ भी इस मामले में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों को न बख्शे जाने की जानकारी भी गृह सचिव ने दी।

वहीं दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने कहा कि मुख्य आरोपी बस ड्राइवर राम सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 18 घंटे के भीतर बस समेत ड्राइवर को पकड़ने में दिल्ली पुलिस सफल रही। इस मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा भी दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले हर वाहन की जांच अब दिल्ली में प्रवेश से पहले होगी। यदि बाहर से आने वाली गाड़ी में काले शीशे होंगे तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।


गृह सचिव और पुलिस कमिश्नर तलब
चलती बस में गैंगरेप की घटना पर देश में जारी उबाल को देखते हुए गृह मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और केंद्रीय गृह सचिव को तलब किया है। गृह मंत्रालय से संबंधित संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने कहा है कि मामले की भयावहता को देखते हुए समिति ने महिलाओं की सुरक्षा के मामले पर मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया है। इसके लिए गृह सचिव और पुलिस कमिश्नर को 27 दिसंबर को संसदीय समिति के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed