फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Uber Cab Rape Case: Accused Father Says 'I will think my 3rd also died'

रेप कांडः ‘मैं समझूंगा तीसरा बेटा भी मर गया’

Thu, 11 Dec 2014 01:04 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
Uber Cab Rape Case: Accused Father Says 'I will think my 3rd also died'

उबर कैब रेप मामले के आरोपी शिव कुमार के गांव रामनगर में मीडिया की गाड़ी पहुंचते ही सन्नाटा हो जाता है। महिलाएं जहां घरों में घुस जाती हैं तो पुरुष भी किसी सवाल का जवाब देने से कतराते हैं। शिव कुमार के पिता रामनाथ सिंह यादव से जब उनके बेटे के बारे में ज्यादा पूछा गया तो उनके मुंह से सीधे यही निकला कि मैं समझूंगा मेरा तीसरा बेटा भी मर गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दो बड़े बेटों की मौत हो चुकी है, तीसरा दिमागी रूप से कमजोर है। शिवकुमार सबसे छोटा है। रोते हुए बस एक ही बात कह रहे थे कि वे अब उसके और बड़े भाइयों के बच्चों को कैसे पालेंगे। उन्होंने बताया कि वारदात के सामने आने के बाद से अब तक खाना नहीं खा सके।
विज्ञापन


दिल्ली में गुड़गांव की फाइनेंस कंपनी में एनालिस्ट युवती से दुष्कर्म के आरोप में शिवकुमार की गिरफ्तारी के बाद मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र का गांव रामनगर सुर्खियों में हैं। बुधवार दोपहर जब ‘अमर उजाला’ टीम गांव पहुंची तो घर में रामनाथ यादव अकेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही हाथ जोड़कर खड़े हो गए और भीगी आंखों से बोले, ‘आपका स्वागत है, लेकिन मुझसे कोई सवाल मत पूछना। मैं मीडिया के सवालों का जवाब देते-देते थक गया हूं।

किसी सूरत में नहीं करूंगा पैरवी

Uber Cab Rape Case: Accused Father Says 'I will think my 3rd also died'

बेटे ने पहले ही अपने कुकर्मों से मुझे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा। आपके सवालों का सामना करने की अब मुझमें हिम्मत नहीं है।’ यह कहते हुए वे घर से बाहर निकल आए।

कुछ कदम आगे चले ही थे कि उन्हें एक टीवी चैनल के पत्रकारों ने रोका। उनके सवाल पूछते ही रामनाथ की आंखों से आंसू बहने लगे। वे रास्ते में ही बैठ गए। गांव में गलियों, विशेषकर शिवकुमार के घर की ओर जाने वाले रास्ता सन्नाटे में डूबा है।

रामनाथ सिंह का कहना है कि बेटे ने ऐसा बुरा काम किया है, वे किसी भी सूरत में उसकी पैरवी करने दिल्ली नहीं जाएंगे। उनमें इतनी सामर्थ्य नहीं है कि वे दिल्ली जाएं। उनके बेटे ने दुष्कर्म किया है तो उसे उसकी कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

मां ने कहा, बेटे को फंसाया जा रहा है

Uber Cab Rape Case: Accused Father Says 'I will think my 3rd also died'

शिवकुमार की मां गंगाश्री के सीने में मां का दिल है। बोलती भी वे नहीं ममता है। बेटे को अपराधी मानने का जी नहीं करता। कहती हैं, ‘बेटे को झूठा फंसाया जा रहा है। मेरा बेटा ऐसा गलत काम कर ही नहीं सकता।’ हालांकि उनका कहना है कि ‘सरकार पैरवी करे तो करे हम इतनी दूर नहीं जा सकते।’

शिवकुमार के दो बेटियां हैं। वे उसकी पत्नी के साथ मथुरा में रह रही हैं। इनमें बड़ी बेटी गठुआ 10 साल की और छोटी आरती आठ साल की है। गांववाले भी दबी जुबान में कह रहे हैं कि खुद की दो बेटियां होने के बाद भी शिवकुमार को ऐसा करते शर्म नहीं आई।

दुष्कर्म में जेल की हवा खा चुका है

थाना एलाऊ के ग्राम रामनगर निवासी शिव कुमार आदतन अपराधी है। 2013 में ही उस पर थाना एलाऊ क्षेत्र के एक गांव की लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। थाना पुलिस ने जांच के बाद 2013 में ही उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी। एसओ एलाऊ ने बताया कि पुलिस जांच में उस पर लगे आरोप सही पाए गए थे।

इसके चलते उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। वर्तमान में वह कोर्ट से जमानत पर चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed