फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   spot-fixing: delhi police named dawood Ibrahim in chargesheet

स्पॉट फिक्सिंग: चार्जशीट में दाऊद व छोटा शकील के नाम

Tue, 30 Jul 2013 11:34 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 30 Jul 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
spot-fixing: delhi police named dawood Ibrahim in chargesheet

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग से लेकर सट्टेबाजी तक का पूरा खेल अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और उसके करीबी छोटा शकील के इशारे पर चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में यह खुलासा किया है।

विज्ञापन


इसमें दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील के अलावा क्रिकेटर श्रीसंत, अजीत चंदीला समेत 39 लोगों को आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट के मुताबिक खिलाड़ियों और बुकीज के बीच चंदीला मुख्य कड़ी का काम करता था।
विज्ञापन


चार्जशीट में कहा गया है कि दाऊद का यह सिंडिकेट सुरक्षित पनाहगाहों से वर्षों से सक्रिय है और उसका एकमात्र मकसद भारतीय सुरक्षा, संप्रभुता और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह हजार पन्नों की अपनी चार्जशीट में पुलिस ने कहा है कि स्पॉट फिक्सिंग में रेट तय करने से लेकर हर आदेश दाऊद का होता था जोकि उसके गुर्गों के जरिए बुकियों और फिर खिलाड़ियों तक पहुंचता था।

कब फिक्स ओवर फेंकना है और ओवर में कितने रन देने हैं, इन सारी बातों का निर्णय दाऊद करता था। उसके आदेश को पाकिस्तानी बुकी जावेद चुटानी और सलमान अंजाम देते थे।

उसके बाद भारत में अश्विनी अग्रवाल, सुनील भाटिया, रमेश अग्रवाल, अजीत चंदीला बुकिंग और फिक्सिंग के काम को अंजाम देते थे।

चार्जशीट में दाऊद समेत दस आरोपियों को पुलिस ने फरार बताया है। सभी आरोपियों के खिलाफ मकोका, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं।

साकेत स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनय कुमार खन्ना के समक्ष पेश चार्जशीट में पुलिस ने अभियोजन पक्ष के गवाहों के तौर पर 168 लोगों का नाम दिया है। इनमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ के अलावा सिद्धार्थ त्रिवेदी, हरमीत सिंह, संजय जगदाले के नाम भी शामिल हैं।

चार्जशीट में पुलिस ने 295 दस्तावेजों की सूची भी दी है। इनमें बैंक खातों की जानकारी, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड, पार्टियों के बिल, खरीदारी के बिलों के अलावा जांच के दौरान जुटाए कंप्यूटर, लैपटॉप व हार्ड डिस्क की जानकारी है।

मामले में श्रीसंत, अंकित चव्हाण समेत 21 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इनकी जमानत खारिज करवाने के लिए पुलिस ने आवेदन दायर किया है। इस पर बुधवार को सुनवाई होगी।

बुकी रमेश व्यास, सुनील भाटिया, अश्विनी अग्रवाल, दीपक कुमार दीपू, फिरोज अंसारी, जितेंद्र जैन, बाबू राव व अजीत चंदीला न्यायिक हिरासत में हैं। इनकी जमानत पर अदालत में फैसला सुरक्षित है।

ये लगी धाराएं
सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धारा 3 व 4 और आईपीसी की धारा 419, 420, 120बी के तहत आरोप लगाए हैं।

राहुल द्रविड़ गवाह

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान राहुल द्रविड़ समेत अभियोजन पक्ष के गवाहों के तौर पर 168 लोगों का नाम चार्जशीट में दिया गया है।

ये हैं आरोपी
चार्जशीट में पुलिस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी श्रीसंत, अजीत चंदीला, अंकित चव्हाण के अलावा बुकी व फिक्सर अश्विनी अग्रवाल, सुनील भाटिया, रमेश व्यास, फिरोज अंसारी, दीपक कुमार, जितेंद्र जैन उर्फ जीतू, जीजू जनार्दन, चंद्रेश पटेल, मनन, किरन डोले, को आरोपी बनाया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम, छोटा शकील, जावेद जुटानी, सलमान, छोटा नागपुर, एहतशाम समेत दस लोगों को भी आरोपी बनाया है।


6000 पन्नों की है चार्जशीट
इनमें से 572 में पुलिस की जांच व आरोपियों की भूमिका की चर्चा की गई। इसके अलावा अन्य पन्नों में संलग्नक है, जिनमें जरूरी दस्तावेज पुलिस ने पेश किए हैं।

39 लोगों को बनाया आरोपी
इनमें से आठ न्यायिक हिरासत में हैं। 21 जमानत पर बाहर हैं। 10 फरार हैं।

ऐसे पहचानी दाऊद की आवाज

पुलिस ने चार्जशीट में दावा किया है कि इंटरसेप्ट की गई कॉल की फॉरेंसिक जांच में एक आवाज दाऊद की पाई गई। एक गवाह ने दाऊद के नंबर और आवाज की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed