{"_id":"dcbfc8b6-5bb8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-police-suggests-girls-to-go-straight-to-home-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस का फरमान, स्कूल से सीधे घर जाएं छात्राएं ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली पुलिस का फरमान, स्कूल से सीधे घर जाएं छात्राएं
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 11 Jan 2013 12:04 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप और राजधानी में तेजी से बढ़ रहे अपराध के कारण हो रही किरकिरी के बीच दिल्ली पुलिस एक अजीबोगरीब फैसले के कारण आलोचनाओं के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन
दरअसल दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने राजधानी के कुछ हिस्सों में छात्राओं की सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश लिखे पोस्टर लगाने का फैसला किया है।
स्कूल और कॉलेज से घर आते-जाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना है उन दिशा-निर्देशों का जिक्र किया गया है। सूत्रों की मानें तो इसकी शुरुआत दक्षिण-पूर्व जिले से की जा रही है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस मुख्यालय के अधिकारी इस तरह के पोस्टरों की बात से इनकार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, राजधानी में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने ऐसे पोस्टरों की पहल की है।
विज्ञापन
पोस्टरों के माध्यम से खासकर छात्राओं को संदेश दिया जाएगा कि वह स्कूल से सीधे घर लौटे। अगर स्कूल के बाद उन्हें अपने किसी दोस्त के पास जाना हो तो इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को जरूर दें।
कोई आप से बदसलूकी का प्रयास करता है तो आत्मविश्वास न खोएं और इसका विरोध करें। घर से बाहर निकलते समय अपने बैग में नाम-पता और फोन नंबर लिखा कागज जरूर रखें।
अनजान लोगों से न तो बातचीत करें और न ही किसी अनजान से लिफ्ट लेने का प्रयास करें। अज्ञात शख्स द्वारा दी गई कोई भी खाने पीने की चीज न लें।
यहीं नहीं पोस्टर में छात्राओं को हिदायत दी गई है कि वह अपने टीचर की इजाजत के बिना स्कूल समय में बाहर न जाएं।