{"_id":"87211114-8b04-11e2-83f8-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-police-implicated-innocent-people-in-subhash-tomar-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सुभाष तोमर केस में पुलिस ने निर्दोषों को फंसाया'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'सुभाष तोमर केस में पुलिस ने निर्दोषों को फंसाया'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 12 Mar 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली गैंगरेप के बाद प्रदर्शन के दौरान हुई कांस्टेबल सुभाष तोमर की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में कहा है कि गिरफ्तार आठ आरोपी उनकी हत्या के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
विज्ञापन
निजी टीवी चैनलों की खबरों के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में कहा कि वह आठों आरोपियों के खिलाफ केस वापस लेगी। पुलिस ने कोर्ट में स्वीकार किया कि इस मामले में बेगुनाह लोगों को फंसाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने कोर्ट में कहा कि इस मामले के आठों आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस ने कहा कि ये सभी आरोपी प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ की घटना में शामिल थे, लेकिन उनका सुभाष तोमर की मौत से संबंध नहीं है। मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली के बसंत विहार इलाके में चलती बस में गैंगरेप के बाद हो रहे प्रदर्शन के दौरान इंडिया गेट पर कांस्टेबल सुभाष तोमर की मौत हुई थी। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।